रतलाम जिलें में भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 03 से 18 अक्टूबंर तक आयोजित किया जायेगा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम जिलें में भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 03 से 18 अक्टूबंर तक आयोजित किया जायेगा।

😊 Please Share This News 😊

विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 03 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा,

कलेक्टर 

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम जिलें में भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 03 से 18 अक्टूबंर तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि किसानों की उन्नति के लिए कृषि संबंधित सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्रीमती नीलम चौहान ने बताया कि उक्त अभियान अंतर्गत केन्द्रीय योजनाओं एवं म.प्र. सरकार की प्रमुख विभागीय योजनाओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों हेतु विकसित की गई नवीन कृषि/उद्यानिकी फसल किस्मों, उन्नत बीज, उन्नत कृषि तकनीकियों, उन्नत/आधुनिक कृषियंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, पशुपालन डेयरी, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, रेशम पालन कृषकों हेतु कृषि में किये जा रहें नवाचारों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। खेती में उपयोग होने वाली सामाग्री पर भारत सरकार द्वारा जी.एस.टी. की प्रचलित दरों में की गई कमी के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर कृषकों की कृषि संबंधी कठिनाईयों का निवारण करने के लिए कृषि वैज्ञानिको, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषको के द्वारा कृषकों के बीच संवाद किया जायेगा। जिसमें जिलें के विकास खण्डों में प्रतिदिन तीन पंचायतों में वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा किसान संगोष्ठी के माध्यम से कृषकों से चर्चा की जायेगी तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]