कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की पूर्व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह द्वारा आगामी 7-8 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की तैयारी के संबंध में विभागों की योजनाओं की प्रगति और अन्य प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा के लिए आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कांफ्रेंस के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं मे कुपोषण निवारण, प्रसूति योजना, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण, पीएम आवास की प्रगति, दुग्ध संघ के कार्यों, स्व सहायता समूह के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैंक लिंकेज, कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों, शिक्षा विभाग की योजनाओं, जनजातीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

