बैतूल। भारतीय किसान संघ जिला बैतूल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से भावान्तर नहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। भारतीय किसान संघ जिला बैतूल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से भावान्तर नहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। भारतीय किसान संघ जिला बैतूल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से भावान्तर नहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शासन की भावांतर योजना के विरोध में एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित किए जाने के विषय पर ज्ञापन सौंप कर चर्चा की। इस मौके संघ के  संभागीय कार्यालय मंत्री नकुल सिंह चंदेल ने कहा कि भावांतर योजना किसानों के हित में नहीं है। खरीफ फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही सरकार खरीदी करे। जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे ने कहा कि भावांतर योजना पर किसानों का भरोसा नही रहा है। पूर्व में खरीदी की गई फसलों का अंतर की राशि आज तक प्राप्त नहीं हुई है। खरीफ फसलों पर एमएसपी पर ही खरीदी करे। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मांगे पूरी नहीं होने की दशा में संघ किसानों के हित में सडक़ों पर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर नरेंद्र गोठी जिला सदस्य संतोष पाल नगर अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष नकुल भूसारे, जिला सह मंत्री घनश्याम वामनकर, अध्यक्ष आमला संतोष यादव, जिला सह मंत्री केशोराव साकरे सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]