कश्मीर से आगाई बड़ी ख़बर महबूबा मुफ्ती जानी मानी नेता हिंदोस्तान की कश्मीर की रानी का बडा बयान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कश्मीर से आगाई बड़ी ख़बर महबूबा मुफ्ती जानी मानी नेता हिंदोस्तान की कश्मीर की रानी का बडा बयान

😊 Please Share This News 😊

फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर बोलते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘आजकल बड़ी फिल्में बनती हैं. फिल्में मुझे (इतिहास के बारे में) क्या बताएंगी? मैंने अपनी आंखों से देखा है, जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान का दौरा किया था, तब 7 हिंदू लड़कों की मौत हुई थी. मैंने सरदारों और कश्मीरी पंडितों को देखा है. मेरे अपने चाचा की हत्या कर दी गई थी.

औरंगजेब और जिन्ना की बात करते हैं बीजेपी वाले
महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘मेरे पिता के चाचा मारे गए, वे (भाजपा) चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई हमेशा जारी रहे. वह लोग हिंदू/मुस्लिम, जिन्ना, बाबर, औरंगजेब की बात करते हैं.’ महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि बीजेपी एक पाकिस्तान नहीं बल्कि कई पाकिस्तान बनाने चाहती है, आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश को सुरक्षित रखा है और अगर आगे भी देश को सुरक्षित रखना है को कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाना होगा.

कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है बीजेपी
इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ‘The Kashmir Files’ मूवी के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है. महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा था कि जिस तरीके से भारत सरकार कश्मीर फाइल्स को प्रमोट कर रही है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है, उससे उनके खराब मंसूबे सामने आ गए हैं. पुराने जख्मों पर मरहम लगाने और दो समुदायों के बीच बेहतर माहौल बनाने की जगह वह उन्हें अलग कर रही है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]