किस्मत न्यूज़ बैतूल *वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आमला की बालिकाओं ने भैंसदेही में लहराया परचम* *बालक वर्ग ने बैतूल में उपविजेता बनकर किया नाम रोशन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
@किस्मतन्यूज़ आमला। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गुंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय, आमला की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन जीता।
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में आमला की टीम ने मेजबान शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही को 2–1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम के उत्कृष्ट खेल ने मैदान में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।
वहीं बालक वर्ग में रोमांचक फाइनल मुकाबला जे.एच. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल के साथ खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़े संघर्ष के बाद आमला महाविद्यालय की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलाबराव डोंगरे सहित समस्त स्टाफ ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेल शिक्षा अधिकारी दीपक हाथिया ने बताया कि वर्षों बाद बालक और बालिका दोनों ही वर्गों ने जिला स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि बैतूल क्षेत्र में वॉलीबॉल के प्रति विशेष उत्साह और प्रतिस्पर्धा के कारण यह सफलता और भी प्रेरणादायी बन गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

