Kismatnews.com :- बैतूल. *बिरसा मुंडा पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘बिरसा द ट्रू’ में बाल कलाकार ने किया अभिनय*  *बिरसा मुंडा जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismatnews.com :- बैतूल. *बिरसा मुंडा पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘बिरसा द ट्रू’ में बाल कलाकार ने किया अभिनय*  *बिरसा मुंडा जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

        Kismatnews.comबैतूल

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त के संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री मध्य क्षेत्र जितेन्द्र सिंह परिहार, कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य आरआर उइके, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, सह प्रान्त प्रमुख दीपक चन्देवा, विभाग समन्वयक सौरभ उपाध्याय, विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष रश्मि साहू, सचिव विनय डोंगरे, कोषाध्यक्ष राजा साहू, जनजातीय शिक्षा से रूपचन्द्र के आतिथ्य में तथा विद्यालय प्राचार्य संजय उपध्याय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावक, कालापाठा-गड़ाधाट, भड़स, ग्रीन सिटी विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती, बिरसा मुण्डा के पूजन और सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बिरसा मुण्डा की वेशभूषा, आदिवासी नृत्य, लोकगीत, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय द्वारा हस्तलिखित पत्रिका ‘मेदिनी’ एवं अनुभूति यात्रा गुजरात गए विद्यार्थियों द्वारा लिखित पत्रिका ‘भुजानुभूति’ का विमोचन किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र एहसास गावंडे द्वारा बिरसा मुंडा पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘बिरसा द ट्रू’ में बाल कलाकार का अभिनय किया किया। मुख्य वक्ता माहेश्वरी ने ने बताया कि बिरसा मुण्डा ने जन, जंगल, जमीन की रक्षा, भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक समानता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। इसी कारण उन्हें युग पुरुष माना गया। आरआर उइके ने सभी छात्रों से आव्हान किया कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करें व बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करें। कार्यक्रम के अंत में सचिव विनय डोंगरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754