चुनाव आयोग केंद्र सरकार से कानून बनवाए तथा उस कानून तहत अब भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने का काम शिशुओं के जन्म के साथ ही प्रदान करें।
|
😊 Please Share This News 😊
|
माननीय चुनाव आयुक्त महोदय
चुनाव आयोग भारत सरकार,
दिल्ली
सादर अभिवादन,
विषय,,,, नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने बाबद,,
महोदय,,,
चुनाव आयोग ने कुछेक राज्यों में खास मुहिम चलाई है उसपर मुझे कुछ नहीं कहना,,,मैं भविष्य खातिर एक निवेदन पेश कर रहा,,,
चुनाव आयोग केंद्र सरकार से कानून बनवाए तथा उस कानून तहत अब भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने का काम शिशुओं के जन्म के साथ ही प्रदान करें।
महोदय केंद्र सरकार का विभाग जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है, जन्म मृत्यु का रजिस्ट्रेशन होता है सरकार सर्टिफिकेट जारी करती है,,,यह विभाग सरकार खत्म कर दें,,,
चुनाव आयोग अब जन्म मृत्यु सर्टिफिकेट जारी करें इसमें दो फायदे होंगे
भारत की नागरिकता सर्टिफिकेट जन्म सर्टिफिकेट जारी होते से चुनाव आयोग पास रहेगी आम आदमी को जन्म प्रमाण पत्र फिर जाति प्रमाण पत्र फिर आय प्रमाणपत्र फिर स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशनकार्ड आदि बनवाने से मुक्ति मिलेगी,,,आम आदमी का समय और पैसा बचेगा,, सरकारी विभागों में अधिकारियों को अन्य कामों को करने में लगाया जाएगा तथा सरकारी विभागों का औचित्य समाप्त हो जायेगा सरकार का धन बचेगा,,।
अभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नगरीय निकाय बनाते हैं, फिर सारे सर्टिफिकेट लेने पड़ते हैं स्कूलों में दाखिला लेने खातिर,,,सबकी जरूरत नहीं पड़ेगी,,, आपके विभाग का सर्टिफिकेट काम आ जायेगा,,
मृत्यु सर्टिफिकेट के स्थान पर मतदाता सूची से नाम समाप्त कारण मृत्यु
अतः मतदाता सूची से नाम हटाया गया कारण मृत्यु, प्रमाण पत्र भी हर जगह काम आयेगा तथा चुनाव आयोग को हर साल मतदाता सूची में सुधार नाम जोड़ने घटाने की कवायदें नहीं करना पड़ेगी,।
अतः देश हित में निवेदन है कि आप अपने प्रभाव से यह कानून पास करवा लें,,,
भविष्य में 2003की मतदाता सूची आधार की जरूरत नहीं आयेगी तथा अभी से भविष्य की सूची तैयार हो जायेगी।
आशा है आप अपने प्रभाव का समुचित उपयोग करके देश को उपकृत करेंगे।।
भवदीय,,,
प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

