किस्मत न्यूज़ :- गीता भवन सोनकच्छ में गीता जयंती महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ :- गीता भवन सोनकच्छ में गीता जयंती महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ *गीता भवन सोनकच्छ में गीता जयंती महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक*

 सोनकच्छ , गीता भवन सोनकच्छ में गीता भवन ट्रस्ट एवं अध्यात्म मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 57 वा गीता जयंती महोत्सव दिनांक 1 से 3 दिसंबर 2025 को गीता भवन में मनाया जावेगा।

गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता भवन ट्रस्ट एवं अध्यात्म मंडल की संयुक्त बैठक गीता भवन के प्रबंधक ट्रस्टी ठाकुर अजय सिंह बघेल, ट्रस्टी डॉ धर्मेन्द्र कुमार नागर, अध्यात्म मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार भावसार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

बैठक में 57 वा गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 1 दिसंबर को प्रातः 9 बजे सामूहिक गीता पाठ का आयोजन होगा। श्री श्री 108 श्री उद्धव दास जी महाराज त्यागी,श्री राम कुटी त्यागी बाबा आश्रम सीहोर की अमृत मय वाणी से गीता ज्ञान भक्ति धारा का प्रवाह प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से गीता भवन में होगा। महोत्सव केसुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

बैठक का संचालन अध्यात्म मंडल के महामंत्री अशोक दुबे ने किया। गीता भवन के ट्रस्टी सत्य नारायण लाठी,सोभाग सिंह ठाकुर, सुरेश भूतड़ा, गोपाल मेहता, गणेश राम पाटीदार, श्री मती विजय लक्ष्मी जोशी, अध्यात्म मंडल के लक्ष्मी नारायण जाट, ओमप्रकाश यादव, राधेश्याम गजेश्वर, मुरलीधर झाला, मोहन सिंह बघेल, सतीश गुप्ता, रणछोड़ लाल जाजू, राधेश्याम जोशी, शंकर लाल शर्मा, जनार्दन सिंह सिकरवार, केशव लाल राठौर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, तरूण सोखिया, प्रवीण त्रिवेदी , घनश्याम यादव आदि ने क्षेत्र के धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से गीता जयंती महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754