किस्मत न्यूज़ जबलपुर *कचेहरी वाले बाबा साहब की दरगाह शरीफ में 10 जनवरी को जलसा* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ जबलपुर. संस्कारधानी में कौमी एकता के सबसे बड़े मर्कज़ मशहूर वली हज़रत सैयद अमीनुद्दीन चिश्ती कचेहरी वाले बाबा रहमातुल्लाह अलैहे की दरगाह शरीफ में 10 जनवरी को जलसा आयोजित है. ख़ादिम-ए-आला सूफ़ी चंगेज़ ख़ान अशरफ़ी ने बताया कि हज़रत की तारीख़-ए- मुबारक पर शनिवार को शाम 6 बजे आस्तान-ए- आलिया में तिलावते कलाम पाक से जलसे का आगाज़ होगा. उसके बाद न्याज़ व सलातो सलाम पेश किया जाएगा. जलसे के आखिर में लंगर का अहतिमाम किया गया है. अकीदतमंदों से जलसे में शिरकत की गुज़ारिश की गयी है. बताते चलें कि हज़रत सैयद कचेहरी वाले बाबा साहब की दरगाह शरीफ जबलपुर में कौमी एकता की ज़िंदा मिसाल है, जहाँ सालभर हर जाति धर्म के लोग अकीदत के फूल पेश करते हैं.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

