किस्मत न्यूज़ रतलाम युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का सामूहिक का आयोजन हुआ रतलाम जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल परिसर में संपन्न। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का सामूहिक का आयोजन हुआ रतलाम जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल परिसर में संपन्न।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम 12 जनवरी/ स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर रतलाम जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया जहां जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर एवं स्कूली विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। स्वामी विवेकानंदजी के रिकॉर्डड संदेश का रेडियो प्रसारण सुना गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुना गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रमुख योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। रेडियो पर प्रसारित निर्देशों के अनुसार सभी के द्वारा योग अभ्यास किया गया सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, पाद हस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]