kismat news sonkach.स्वास्थ्य शिविर में महिला सफाई मित्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण. Shekh ikbal riport,। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

kismat news sonkach.स्वास्थ्य शिविर में महिला सफाई मित्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण. Shekh ikbal riport,।

😊 Please Share This News 😊

Kismat news sonkach.- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 अंतर्गत नगर परिषद में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर लगाया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सफाई मित्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना रहा l शिविर में नगर की महिला सफाई मित्रों की रक्तचाप, शुगर सहित सामान्य जांच हुई l उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ा जरूरी परामर्श दिया, डॉक्टर ने सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी l समय-समय पर जांच कराने को कहा गया l उन्हें स्वच्छता और पोषण का ध्यान रखने की बात कही l नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती श्रुति कृष्णपाल बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी, इंजीनियर राहुल शर्मा, स्वच्छता नोडल संगीता सक्सेना, दरोगा मुकेश सिंह उपस्थित रहे l संस्था थ्री वेस्ट मैनेजमेंट की टीम से अमन मालवीय व बलवान सिंह चौहान का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754