थाना शिवगढ़ अंतर्गत 08 लेन पर घटित लूट/डकैती के. 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना शिवगढ़ अंतर्गत 08 लेन पर घटित लूट/डकैती के. 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 05.01.2026 को 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड़ पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी व पीडिता संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900/ रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये को लुट कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 005/2026 धारा 309(4),309(6),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला एवं सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई, टीम के द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतारसी के अथक प्रयास कर सायबर सेल रतलाम व सीसीटीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयो कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा, दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा व लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.) से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया बाद गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों से लुट किया माल व लुट में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया। दौराने विवेचना मामला डकैती का पाया जाने से प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया तथा प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय सैलाना पेश किया जावेगा।

 

*जप्त मश्रुका -* 1. दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये की, एक ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती करीबन 15,000/-, नगदी कुल 6350/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स किमती करीबन 60,000/- रूपये कुल बरामद मश्रुका किमती करीबन 87250/-रूपये।

 

*गिरफ्तार आरोपी -* 

*1.* कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)

 

*2.* फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)

 

*3.* दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)

 

*4.* बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.)

 

*5.* सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (म.प्र.)

 

*6.* लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.)

 

*सराहनीय भूमिका-* उपरोक्त लुट/डकेती की घटना की पतारसी एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी थाना बिलपांक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सउनि. ईशाक मोहम्मद खान, कार्य.प्र.आर.247 अमित त्यागी, कार्य.प्र.आर.440 शिवपालसिंह सिसोदिया कार्य. प्रआर. 302 धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना कालुखेड़ा से प्रधान आर. 373 नारायणसिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से प्रधान आर. 416 दिलीप रावत, थाना नामली से आर. 804 माखनसिंह थाना बिलपांक से आर. 961 रोशन राठौर, आरक्षक संजय सोनी, थाना शिवगढ़ से आर. 670 मनीष खराडी, आर. 98 नितेश नलवाया, आर. 651 रावजी गणावा, आर. 451 रोहित गुर्जर, आर. 468 रमेश सोलंकी एवं एसडीओपी कार्यालय ग्रामीण रतलाम से आरक्षक 57 विकास, आर. 132 धर्मेन्द्र तथा सीसीटीवी शाखा से प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला एवं सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन, आरक्षक विपुल भावसर, आरक्षक मंयक व्यास, आरक्षक राहुल, आरक्षक राधे जावरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]