रतलाम.जनसुनवाई में 97 आवेदन पर हुई सुनवाई Riport manohar malviya।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनो पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 97 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक बालचन्द्र सैनी एवं आवेदक विष्णु हरोर निवासी विवेकानन्द कॉलोनी जावरा ने आवेदन दिया कि दोनो ने भूमि के सीमांकन के संबंध में पूर्व में पटवारी को आवेदन दिया था, परन्तु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नही हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक राधेश्याम परमार निवासी ग्राम हरियाखेडा तहसील पिपलौदा ने आवेदन दिया कि उनकी भूमि के सीमांकन के लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन दिया गया था परन्तु आज दिनांक तक आवेदक की भूमि का नाप-जोख/सीमांकन नही हो पाया है। कार्यावाही हेतु तहसीलदार पिपलौदा को निर्देशित किया गया है।
आवेदक धनपालसिंह निवासी ग्राम शेरपुर तहसील पिपलौदा ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा खेतों की फसल का बीमा आईसीआई बैंक में करवाया गया था एवं निर्धारित प्रिमियम राशि भी संबंधित बैंक में जमा करावायी गई थी परन्तु संबंधित बैंक से वर्ष 2023-2024 की राशि आवेदक के खाते में जमा नही हुई है। कार्यावाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
आवेदक आरिफ खान निवासी आलोट ने आवेदन दिया कि उनकी माताजी छम्मो पति आबिद खान का देहांत 02 मार्च 2025 को हो गया। माता का श्रम विभाग का असंगठित श्रमिक कार्ड होने पर विभाग द्वारा मृत्यु के पश्चात प्राप्त लाभ आज दिनांक तक नही मिला है। कार्यावाही हेतु श्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक रामेश्वर कसारा निवासी दीनदयाल नगर ने एनसीसी 21 बटालियन से सेवानिवृत्ति उपरांत तृतीय समयमान वेतनमान 1 जुलाई 2014 से अब तक न मिलने की शिकायत की एवं समयामान वेतनमान दिये जाने के लिए आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

