देवास टोंकखुर्द.स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित। ——- रिपोटर इस्लाम पटेल । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

देवास टोंकखुर्द.स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित। ——- रिपोटर इस्लाम पटेल ।

😊 Please Share This News 😊

देवास टोंकखुर्द (निप्र) अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द संजीव कुमार सक्सेना एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी द्वारा विभाग के मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई ।बैठक में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम गर्भवती पंजीयन, एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, दस्तकअभियान, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, मलेरिया,डेंगू, टीबीउन्मूलन, एनिमिया मुक्त भारतअभियान,राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रत्येक उप स्वास्थ केंद्र वार गहन समीक्षा की गई। तथा जिन कर्मचारियों के लक्ष्य के अनुरूप कार्य कम पाया गया उन्हें आगामी सात दिनों में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। इसके अलावा इसी माह से होने वाले दस्तक अभियान 17 फरवरी से 19 मार्च तक के लिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसमें सभी जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विटामिन ए की खुराक एनीमिया की जांच टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जाना है। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754