महिदपुर.नगर मे श्रद्धा भक्ति आस्था के साथ मनाया शिवरात्रि महापर्व. पालकी में विराजमान कर भोलेनाथ की निकली भव्य बारात. भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा नगर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महिदपुर.नगर मे श्रद्धा भक्ति आस्था के साथ मनाया शिवरात्रि महापर्व. पालकी में विराजमान कर भोलेनाथ की निकली भव्य बारात. भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा नगर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में धार्मिक आस्था भक्ति एवं उत्साह का वातावरण सुबह से ही नगर में देखने को मिला मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ केअभिषेक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली जो शाम तक बनी रही सभी शिव भक्त श्रद्धालु दिनभर भोले की भक्ति में डूबे रहे। रेलवे स्टेशन स्थित त्रिभुवन नाथ शिव मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा की गई भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया ।जिसको नगर के सभी शिव भक्तों ने अपने नैनों से निहार कर धर्म लाभ अर्जित किया त्रिभुवन नाथ मंदिर पर 551 किलो खिचड़ी का महाभोग लगाकर शिव भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया संध्या को 4:00 त्रिभुवन नाथ शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ को पालकी मे विराजित कर भव्य बारात निकाली गई जिसमें ढोल नगाड़े डीजे पर बाबा भोलेनाथ के सुमधुर भजन,मिकी माउस आकर्षक वेशभूषा में शिव भक्तों की टोलियां एवं सभी नगरवासी भोलेनाथ की बारात को शोभायमान कर रहे थे शिव भक्त बाबा महाकाल के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे ।बाबा भोलेनाथ की बारात नगर के मुख्य मार्ग का परिभ्रमण करते हुए 8:30 बजे माताजी मंदिर पहुंची वहां पर आतिशबाजी के साथ हरिहर मिलन व महाआरती का आयोजन किया गया साथ ही समीपस्थ गोगापुर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन झरादैश्वर महादेव मंदिर, नगरके अनेक शिव मंदिरों में महाप्रसादी वितरण एवं महाआरती का आयोजन किया गया संपूर्ण आयोजन त्रिभुवन नाथ मंदिर समिति एवं नगर के शिव भक्तों द्वारा किया गया उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754