देवास.शिवरात्रि पर गूंजा हर – हर महादेवय नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शिखर दान और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न ————— देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

देवास.शिवरात्रि पर गूंजा हर – हर महादेवय नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शिखर दान और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न ————— देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

देवास: सोनकच्छ शिवरात्रि के पावन पर्व पर नागझिरी जेल रोड सोनकच्छ में नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा सोनकच्छ की जागीरदार मंजू बाई किन्नर और डॉक्टर आशु दीदी किन्नर ने मंदिर का शिकर दान दिया और सभी जजमानों को आशीर्वाद प्रदान किया।

 

*साबूदाने की खीर का प्रसादी वितरण*

 

समारोह में साबूदाने की खीर का प्रसादी वितरण भी किया गया। पीपलरावाँ तहसील की जागीरदार साध्वी काजल किन्नर भी इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं। मंजू बाई किन्नर के शिष्य वैशाली जागीरदार, सोनम जागीरदार और बिजली किन्नर भी उपस्थित रहे।

 

*सभी को सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद*

 

इस अवसर पर सभी सनातनी हिंदू भाई बहनों और जजमानों को जीवन में सुख शांति और समृद्धि का खूब सारा आशीर्वाद दिया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने मंदिर की स्थापना के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और मंदिर के लिए शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]