इंदौर मप्र कांग्रेस कमेटी.जीविका संरक्षण अधिनियम लागू नहीं करने का परिणाम फुटपाथ पर अतिक्रमण एवं पीली गैंग का भृष्टाचार,
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर.मप्र कांग्रेस कमेटी के एक्स प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने आरोप लगाया कि मप्र की भाजपा सरकार ने तथा इंदौर सहित पुरे प्रदेश की नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत ने सन् 2013का कानून जीविका संरक्षण अधिनियम लागू नहीं किया है फलस्वरूप बड़े पैमाने पर भृष्टाचार एवं शोषण चल रहा है तो फुटपाथ पर क़ब्ज़े हो रहें हैं।
नगरनिगम इंदौर में तो पीली गैंग भृष्टाचार का प्रतिक बन चुकी है और महापौर परिषद सदस्य सीधे सीधे चेतावनी देते हैं कि पहले फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाए फिर हाथ थैले वालों को हटाने दुंगा।
व्दिवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि तात्कालीन केंद्र सरकार मनमोहन सिंह की सरकार जीविका संरक्षण अधिनियम का कानून लाई थी पुरे देश में अतिक्रमण से मुक्ति तथा गरीब हाथ थैले वाले फेरी वाले फुटपाथ पर बैठकर मेला हाट बाजार आदि जगहों पर दुकान लगाने वाले साईकल पर फेरी लगाकर जीवन यापन करने वालों को सम्मानित ढंग से रोजगार मिले लाइसेंस मिले तथा परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे।
पंरतु भाजपा सरकार ढोंग पाखण्ड करने वाली सरकार साबित हो काम करती है,,,हाथ थैले वालों को लोन देती है फिर थैले जब्त करके नष्ट करती है फुटपाथ पर क़ब्ज़े करवाती है फिर पिली गैंग चला बसूली करती है।
व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि आखिरकार जीविका संरक्षण अधिनियम लागू क्यों नहीं किया गया,,,, चिन्हित जगहों पर लायसेंस क्यों नहीं दिये जाते,,,।
पीली गैंग का भृष्टाचार किसके संरक्षण में चल रहा।
फुटपाथ पर क़ब्ज़े करके,गली मोहल्ले चौराहे पर कब्जे करवाकर कौन पैसे वसूल कर रहा,,।
पुरा प्रदेश हलाकान है भृष्टाचार से और भाजपा सरकार इसलिए इस कानून को लागू नहीं करती है कि जब हाथ थैले, खोमचे,फेरी वाले मेला हाट बाजार में दुकान लगाने वालों को लायसेंस मिल जाएगा तो रोज की बसूली किससे होगी थाने से लेकर भाजपा के नेताओं का खेल खत्म हो जाएगा।
प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट एक्स प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र 9826093634
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

