रतलाम.पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम.14 मार्च/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन मे तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय द्वारा धराड़ की नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राहुल सिंह सिसौदिया पिता राजेन्द्र सिंह सिसौदिया निवासी स्टेट बैंक के पास, धराड़ के पोल्ट्री फार्म की जांच की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में 19 किलोग्राम के 64 नग खाली एचपीसीएल व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी अयूब ख़ान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई । प्रकरण मे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754