Khargon में जिनके खिलाफ़ एफआईआर लिखी थीं उनकी धरपकड़ हो रही है यहां तक के 10000का इनाम घोषित कर दिया है पुरी खबर देखे एक क्लिक पर किस्मत न्यूज पर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Khargon में जिनके खिलाफ़ एफआईआर लिखी थीं उनकी धरपकड़ हो रही है यहां तक के 10000का इनाम घोषित कर दिया है पुरी खबर देखे एक क्लिक पर किस्मत न्यूज पर

😊 Please Share This News 😊
  1. उपद्रव में शामिल 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है. वहीं अब तक हिंसा में शामिल 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में अब तक 60 से ज्यादा एफ.आई.आर दर्ज की जा चुकी है, पुलिस ने उपद्रव में शामिल सभी आरोपियों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां अब लिस्ट के आधार पर पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ कर रही है.असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

    खरगोन में अब धीरे-धीरे शांति स्थापित होती चली जा रही है, जहां कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली ढील में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, और अपनी अपनी जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं. वहीं पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, जहां किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी करने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक्शन ले रही है, उधर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं.

    खरगोन दौरे पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल

    प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल गुरुवार को खरगोन दौरे पर आए, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है. वहीं इसके बाद मंत्री कमल पटेल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

    सरकार ने पीड़ितों को दी है राहत

    सरकार ने भी दंगा पीड़ित लोगों को बड़ी राहत देते हुए आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से एक करोड रुपए स्वीकृत कर आवंटन के आदेश जारी किए हैं, जिसके लिए जिला प्रशासन लगातार दंगा पीड़ितों की जानकारी एकत्रित कर रहा है. उधर जैसे जैसे शहर में शांति स्थापित हो रही है वैसे-वैसे कर्फ्यू के दौरान ढील देने का समय भी बढ़ाया जा रहा हैउई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754