किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रुति बघेल को प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव के प्रतिष्ठित दायित्व पर मनोनीत किए जाने पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है। इक़बाल शेख  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रुति बघेल को प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव के प्रतिष्ठित दायित्व पर मनोनीत किए जाने पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है। इक़बाल शेख 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ.यह नियुक्ति श्रुति बघेल के ऊर्जावान नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान है। उनके कुशल मार्गदर्शन में सोनकच्छ में कांग्रेस संगठन को नई गति मिली है और जनहित के मुद्दों पर प्रभावशाली पहल हुई है।

 

नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बोराशि के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने जमीनी संघर्षशील नेतृत्व को पहचान देकर संगठन को सशक्त करने का दूरदर्शी निर्णय लिया।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रुति बघेल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर ब्लॉक कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। 

 

हमें पूर्ण विश्वास है कि वे इस नवीन दायित्व में भी अपनी कर्मठता और जनसेवा की प्रतिबद्धता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]