देवास भंवरासा.मुस्लिम समाज का सामूहिक निकाह सम्मेलन संपन्न, 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. शेख इक़बाल की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

देवास भंवरासा.मुस्लिम समाज का सामूहिक निकाह सम्मेलन संपन्न, 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. शेख इक़बाल की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

देवास भंवरासा, 5 अप्रैल 2026: आज नगर भंवरासा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मुस्लिम समाज का सामूहिक निकाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में मुस्लिम समाज के 28 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।

 

इस नेक कार्य को सफल बनाने में नगर भंवरासा के युवा साथियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सामूहिक प्रयास से पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। 

 

सम्मेलन में नगर पंचायत भंवरासा के शासन-प्रशासन के अधिकारीगण, नगर पंचायत के कर्मचारी, पार्षदगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

 

विशिष्ट अतिथियों में अहले इस्लाम पंचायत सोनकच्छ के खजांची शेख रऊफ मास्टर, इस्लाम पंचायत के सरपरस्त हाजी मुनव्वर खान पठान, हमदान टूर एंड ट्रेवल्स से शेख अरशद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार शेख इकबाल, नूर मोहम्मद शेख (वुल्फ न्यूज़), सलीम मंसूरी, सक्रिय संपादक मुन्नावार्षी, अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार मेराजुद्दीन इलियास पठान प्रमुख रूप से शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं दुआएं दीं।

 

सामूहिक सम्मेलन के सदर मिर्जा रहमान बेग ने पधारे हुए समस्त अतिथियों, मेहमानों, राजनेताओं एवं अधिकारियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं इस्तकबाल किया।

 

यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754