किस्मत न्यूज़ बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भीमपुर में  प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई. अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भीमपुर में  प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई. अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल *शासकीय आईटीआई भीमपुर में पंजीयन 30 जून तक*

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भीमपुर में  प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 मई से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक चलेगी। संस्था प्राचार्य ने बताया कि 10वीं पास अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी संस्थान में सीधे पंजीयन करा सकते हैं, वहीं नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in  पर भी प्राप्त की जा सकती है। आईटीआई भीमपुर में कोपा में 48 सीट, सोलर टेक्नीशियन 20 सीट, फिटर 20 सीट, विद्युतकार में 20 सीट और कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 24 सीटों की संख्या निर्धारित है। इन ट्रेडों में 1 वर्ष एवं 2 वर्ष अवधि के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]