विदेश से आई बडी खबर देखे पुरी जानकारी किस्मत न्यूज मीडिया प्लेटफार्म पर ✍️✍️🌪️ Sri lanka Economic Crisis: श्रीलंका (Sri Lanka) के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार शाम को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले या किसी के जीवन को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने (Shoot at Sight) का आदेश जारी किया है। हमारी टीम की मेहनत का आत्म विश्वास बना रहे शेयर जरुर करे और मेंबर शिप के लिए सम्पर्क करें 7869552754। Aap हमे whats app youtube channel पब्लिक ऐप पे भी देख सकते या फिर dally hunt 🎯🎯 koo फेसबुक twittar इंस्ट्राग्राम टेलीग्राम कही से भी सम्पर्क में rehke news दे सकते हैं हम लिखेंगे भी और वीडियो अपलोड भी करेंगे✍️
|
😊 Please Share This News 😊
|
देश इस वक्त सबसे खराब आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ से रहा है और दिवालिया होने की कगार पर है। इसके कारण जगह-जगह दंगे हो रहे हैं। इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता नलिन हेराथ ने कहा, “सुरक्षा बलों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या जीवन को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।”
इससे एक दिन पहले ही भीड़ ने सत्तारूढ़ दल के नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला किया है। इसके बाद बिना वारंट के लोगों को हिरासत में लेने के लिए देश की सेना और पुलिस को आपातकालीन शक्तियां सौंप दी गई हैं।
सरकार ने गजट नोटिफिकेशन में कहा, सेना के लिए नई शक्तियों का मतलब है कि वे लोगों को पुलिस को सौंपने से पहले 24 घंटे तक हिरासत में रख सकते हैं, जबकि निजी वाहनों समेत निजी संपत्ति की तलाशी ली जा सकती है।
ईंधन, खाने और दवा की कमी के चलते हजारों लोग सड़क पर उतर आए। एक महीने से ज्यादा समय से हो रहे प्रदर्शन इस हफ्ते तक तो शांतिपूर्ण रहे, लेकिन अब हिंसा भी होने लगी है।
एयरपोर्ट से पहले जनता ने बनाया चेक पोस्ट
इसके अलावा श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को कोलंबो में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BIA) की ओर जाने वाली सड़क पर एक खुद का चेक पोस्ट बना लिया। ऐसा राजपक्षे परिवार के वफादारों को देश से भागने से रोकने के लिए किया गया है।
Newsfirst चैनल की खबर के मुताबिक, “काटूनायके हवाईअड्डे की तरफ जा रही सड़क पर लोगों के एक बड़े समूह ने चेक पोस्ट बना लिया है। वे सत्ताधारी धड़े के वफादारों को देश छोड़कर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।”
श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे (76) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ ही घंटों पहले, उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था, जिसके कारण प्राधिकारियों को राजधानी में सैन्य बलों को तैनात करना पड़ा और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस हमले के बाद राजपक्षे समर्थक राजनेताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

