अब तथ्यपरक समाचारों का प्रभाव, पाठक भी अच्छी खबर को देखते हैं: श्री चंदेल……… प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का संघर्ष सशक्त …………     *पत्रकार राहुल कुमावत* *महिदपुर उज्जैन* विक्रम विश्वविद्यालय पत्रकारिता अध्धयन शाला की प्राध्यापिका श्रीमती हिना तिवारी का स्वागत करते हुए पत्रकार राहुल कुमावत – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अब तथ्यपरक समाचारों का प्रभाव, पाठक भी अच्छी खबर को देखते हैं: श्री चंदेल……… प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का संघर्ष सशक्त …………     *पत्रकार राहुल कुमावत* *महिदपुर उज्जैन* विक्रम विश्वविद्यालय पत्रकारिता अध्धयन शाला की प्राध्यापिका श्रीमती हिना तिवारी का स्वागत करते हुए पत्रकार राहुल कुमावत

😊 Please Share This News 😊

अब तथ्यपरक समाचारों का प्रभाव, पाठक भी अच्छी खबर को देखते हैं: श्री चंदेल……… प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का संघर्ष सशक्त …………    

 

*पत्रकार राहुल कुमावत*

*महिदपुर उज्जैन*

 उज्जैन/ घोसलाl उज्जैन जिले के ग्राम घोसला में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन एवं मीडिया कार्यशाला पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुईl ग्रामीण पत्रकारिता का विकास में योगदान विषय पर मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए दैनिक अग्निपथ के प्रधान संपादक श्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि अब पाठक तथ्यपरक खबरों को देखता है और सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चलने वाली खबरों से आगे खोज और विश्लेषण वाली खबर का प्रभाव ही पाठकों को समाचार पत्र से जोड़ता है इधर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि संगठन के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री शरद जोशी ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा तथा समस्याओं के निदान के प्रति संगठन लगातार सशक्त संघर्ष कर रहा हैl पिछले दिनों पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर प्रदेश भर के पत्रकारों ने संगठन की अगुवाई में भोपाल में रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जाएगाl इसी प्रकार संगठन पत्रकारों की समस्याओं के प्रति चिंता रखते हुए समय-समय पर सम्मेलनों में इन पर चर्चा करता है तथा शासन प्रशासन तक उन बातों को पहुंचाता है जिससे पत्रकारों को सुविधाएं मिल सकेl श्री जोशी ने कहा कि हमने ऋण योजनाओं की भांति पत्रकारों के संसाधन हेतू भी ऋण देने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा हैl प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की अब बड़ी भूमिका है तथा शासन की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा इन योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों की लापरवाही भ्रष्टाचार कमियों को उजागर करके ग्रामीण क्षेत्र में अधिकाधिक लाभ दिलाया जा सकता हैl यह पत्रकारों के ऊपर बड़ा दायित्व है कि वह योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र वासियों को दिलाएंl इधर मीडिया कार्यशाला की वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय पत्रकारिता अध्ययन शाला की प्राध्यापिका श्रीमती हिना तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता का विकास में महत्वपूर्ण योगदान है तथा वह अपने सकारात्मक योगदान के जरिए ग्रामीणों में जागरूकता का कार्य करते हैंl उन्होंने ध्यान इंगित किया कि जब किसान खेत की पराली जलाते हैं तो इससे प्रदूषण भी होता है और खेत को नुकसान भी होता है इस दिशा में बड़ा कार्य किया जाना चाहिए वैज्ञानिक तथ्यों को भी उन्होंने सिलसिलेवार बताया साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं और इसके सारथी पत्रकार होते हैं lवर्तमान समय में सभी की उम्मीद ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों और मीडिया से बढ़ गई है इस जवाबदारी का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी से करना होगाl सम्मेलन को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की कलम में बड़ी ताकत होती है सरकारों को झुका सकती हैl सच्ची पत्रकारिता के दम पर समाज को लाभान्वित किया जा सकता हैl आज आम लोगों की आवाज पत्रकारिता के माध्यम से ही सरकारों तक पहुंच रही है lसंभाग अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों का दायित्व बढ़ गया है और उन्हें अपनी क्षमताओं के माध्यम से सच्ची खबरों को सामने लाना होगाl संभागीय महासचिव राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां भी बहुत है और इन चुनौतियां का सामना करते हुए पत्रकारिता करना और समाज को लाभान्वित करना बड़ा कार्य हैl मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गिरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों को समझना होगा तथा उनके समाधान के प्रति संगठन द्वारा की जा रही कार्रवाई को पत्रकारों के बीच रखाl जिला महासचिव मनोज मेहता जिला उपाध्यक्ष अरुण बुरड़ ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्रकारों को मार्गदर्शक कियाl इस अवसर पर घोंसला ब्लॉक की ओर से अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कपिल वर्मा, महिदपुर ईकाई अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर किशोर कुमावत दिनेश कुमार डाबी, राहुल कुमावत, संदीप वर्मा सुरेश मोडावत कुणाल कुमरावत सुरेश डाबी जिला उपाध्यक्ष विनोद कारपेंटर ,डॉक्टर मुकेश जेठवानी ,मांगीलाल कुमावत, किशन जोशी घोंसला के सरपंच राहुल गुजराती तुषार परमार महिदपुर झारड़ा महिदपुर रोड खेड़ाखजुरिया जागोटी तराना घटिया नजरपुर बिछडोद उन्हेल रूपाखेड़ी माकड़ोन बड़नगर खाचरोद नागदा तनोडिया बड़ोद आगर सहित पदाधिकारियों ने संभागीय कार्यकारिणी का स्वागत किया तथा घोसला में आयोजित सम्मेलन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीl कार्यक्रम का संचालन सैयद नियामत अली तराना ने किया तथा आभार अब्दुल मजीद मंसूरी ने मानाl

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]