अकरम पटेल:- आज दिनांक 23.06.20203अध्यक्ष ने कहा हम समस्त अधिकारियो / कर्मचारियो को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगेगे और उचित कार्यवाही भी करेगे ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जनपद पंचायत चिचोली की माननीय श्रीमति सरस्वती काकोडिया अध्यक्ष एवं क्षेत्र क्रमांक 01 से माननीय श्रीमत् िरामवती राजू जामने जनपद सदस्य के द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ ग्राम पंचायत गवासेन और ग्राम पंचायत कुरसना का भ्रमण / निरीक्षण किया गया अध्यक्ष तकरीबन 12 बजे ग्राम पंचायत गवासेन मे अपनी पुरी टीम के साथ पहुची वहॉ पर उन्हे ग्राम पंचायत भवन मे ताला बन्द लगा मिला, इस संबंध मे पिछले दो दिन पहले ही जनपद अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम समस्त मैदानी कर्मचारियो / अधिकारियो को अवगत कराया गया था, किन्तु क्षेत्र मे अत्याधिक भ्रष्टाचार और अनियमितताओ के कारण विभागीय समस्त अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के समस्त कर्मचारी सचिव, रोजगार सहायक, मोबेलाईजर, सफाईकर्मी, मेट, सरपंच ग्राम पंचायत मे नही पाये गये, तदपश्चात् ग्राम पंचायत मे मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्य ग्राम हर्रई मे अमृत सरोवर डेम मे भी घोर अनियमितताएॅ पाई गई, चेक मे भी अपूर्ण कार्य पाया गया एक सैकड़ा ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय का कई दिनों तक ताला नही खुलता है पिछले 06 महीने से एक सज्जन की बालिका का जन्म का प्रमाण पत्र नही बन पाया है, जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु अध्यक्ष जनपद पंचायत चिचोली को आवेदन भी दिया गया है । ग्राम हर्रई मे आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 01 का भवन भी जर्जर अवस्था मे पाया गया अध्यक्ष द्वारा पंचनामा बनाया गया एवं अध्यक्ष ने कहा हम समस्त अधिकारियो / कर्मचारियो को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगेगे और उचित कार्यवाही भी करेगे ।
अतः सायंकाल 4 बजे ग्राम पंचायत कुरसना पहुचने पर भी पंचायत भवन मे ताला लगा मिला जिसका पंचनामा बनाकर कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया जायेगा, अध्यक्ष के साथ जोन क्रमांक 01 की जनपद सदस्य श्रीमति रामवती राजू जामने, सेवादल प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री मनोज आर्य जी, श्री प्रहलाद काकोडियाजी, श्री अकरम पटेल जी कुरसना, श्री राहूल आर्य जी और ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
अध्यक्ष तकरीबन 12 बजे ग्राम पंचायत गवासेन मे अपनी पुरी टीम के साथ पहुची वहॉ पर उन्हे ग्राम पंचायत भवन मे ताला बन्द लगा मिलाअध्यक्ष तकरीबन 12 बजे ग्राम पंचायत गवासेन मे अपनी पुरी टीम के साथ पहुची वहॉ पर उन्हे ग्राम पंचायत भवन मे ताला बन्द लगा मिला,
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

