छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर सम्मान करना करना गर्व की बात है.. डॉ प्रीति सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर सम्मान करना करना गर्व की बात है.. डॉ प्रीति सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी

😊 Please Share This News 😊

 आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंको से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश के 172 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्वर्गीय समाजसेवी अ. अजीज भाई दरगाह वाला की स्मृति में आयोजित 36 वे प्रतिभा सम्मान समारोह में मैहबूबअहमद अवार्ड से इंपीरियल होटल के रॉयल हाल मे सम्मानित किया गया । संस्था अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संयोजक पंडित दीपक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला फॉरेंसिक ऑफिसर डॉ. प्रीति गायकवाड ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करना एक सराहनीय कार्य है इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र छात्राओं को एक नई दिशा देते हैं । सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी निरंतर समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में शहर में अग्रणी भूमिका निभा रही है इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मेहरान जाफरी , ने अपने उद्बोधन में कहा सबसे पहले सर्वप्रथम संस्था को समय पर कार्यक्रम शुरू करने के लिए बधाई दी सर सैयद वेलफेयर सोसायटी एक मात्र संस्था है जो सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू कर देती है। आपने सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप देश का उज्जवल भविष्य हो आप देश ,शहर और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित करें। आप शिक्षक ,चिकित्सक, IAS ,IPS, वैज्ञानिक, बनकर देश एवं मानवता की सेवा करे । सम्मान समारोह की शुरुआत ईश्वर वंदना से मुफ्ती आरिफ बेग ने की। सुश्री इरा खान ने “इतनी शक्ति हमें देना दाता हम मन का विश्वास कमजोर हो ना, गीत प्रस्तुत किया। संस्था के वार्षिक सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी उपाध्यक्ष समीर उल हक ने दी ।विशेष अतिथि समाजसेवी सुनील गर्ग, समाजसेवी सैयद आबिद अली मीर, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, समाजसेवी गंगाधर महा ,ख्यातनाम शायर जावेद मिर्जा, डॉ कलाम ग्रुप के अध्यक्ष समीर खान , सर सलीम नागोरी महिदपुर, शाकिर शेख ,मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ,महाकाल शयन आरती के सदस्य समाजसेवी महेंद्र कटिहार , असलम खान,शकील गुट्टी ,रफीक खान ने छात्र छात्राओं को मैहबूब अहमद अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता शहर काजी खलीक उर रहमान ने की अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द की मिसाल है आपने सभी सम्मानित छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।समारोह में अनुदीप गंगवार, , दुर्गेश जोशी, इरफान राइन , फ़ैज़ जाफरी ,वसीम चौधरी, रेहान शफ़क़, नवाज असीमी , शरीफ खान सामाजिक कार्यकर्ता रहीस अहमद,रिजवान रॉयल ,साबिर हुसैन ,जाहिद नूर एडवोकेट, राजेश अग्रवाल, सैयद उस्मान हसन, रिंकू सिंह आनंद ,नासिर मंसूरी, सोनू सिंह ,इरशाद खान कांट्रेक्टर, नसीर हुसैन ,इंतखाब अहमद हाजी फजल बैग, रिजवान जागीरदा, जमीर अब्बास,हनीफ खान आदि गणमान्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया ।आभार इरफान भाई ने माना । उपरोक्त जानकारी सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]