उज्जैन sp सचिन शर्मा ने सभी समाज के लोगो से बाबा Mahakal की सवारी में सहयोग देने का अहवान किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
🚨उज्जैन पुलिस🚨
➡️ बाबा महाकाल की चौथी सवारी के संबंध में प्रशासन की अपील –
▪️बाबा की सवारी एवं भक्तमंडलो के साथ लगी रस्सा पार्टियों में ट्रेंड पुलिस बल एवं वोलंटियर्स को ही शामिल किया जायेगा, अन्य लोगों को नही।
▪️बाबा की सवारी में पारंपरिक भक्त मंडल ही उनकी निर्धारित सदस्य संख्या अनुसार शामिल किए जायेंगें, अन्य भक्त मंडल सवारी में शामिल नहीं किए जाएंगे।
▪️बाबा की सवारी दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु पूर्व से ही सवारी मार्ग के दोनो ओर निर्धारित स्थान पर पहुंच कर वही से पालकी के दर्शन करे पालकी को छूने के लिए झूमा झटकी न करे।
▪️बाबा की सवारी हमेशा भक्ति भाव से निकली जाती रही है, सवारी का आनंद ले, सवारी मार्ग में एकत्रित होकर अनावश्यक अवरोध न करे,जिससे कि बिलंब न होते हुए पालकी निर्धारित समय पर वापिस मंदिर पहुंच सके।
▪️बाबा की सवारी न केवल उज्जैन बल्कि पूरे भारतवर्ष में इस तरह का विशिष्ट आयोजन है संपूर्ण देश से श्रद्धालु इसे देखने हेतु आए हुए है। इसकी गौरव एवं गरिमा में वृद्धि तभी हो सकती है जब सभी समुदाय के लोगो का इसमें सकारात्मक सहयोग करे।
▪️सोशल मीडिया पर सवारी के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी, असत्य तथ्य या एडिटेड विडियोज आदि पोस्ट न करे।
▪️सम्पूर्ण शहर में शांति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, श्रद्धालु निश्चित होकर भक्ति भाव से सवारी का आनंद ले। यदि कोई नियम, कानून का उल्लंघन करता है तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
सचिन शर्मा
पुलिस अधीक्षक उज्जैन
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

