युवक की हत्या कर लाश बोरी में बांधकर फेंकी ● राघवी थाना पुलिस ने कल दोपहर में कुए के पास से शव बरामद किया मृतक 7 दिन पहले लापता हुआ था – दो दोस्तों को हिरासत में लिया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युवक की हत्या कर लाश बोरी में बांधकर फेंकी ● राघवी थाना पुलिस ने कल दोपहर में कुए के पास से शव बरामद किया मृतक 7 दिन पहले लापता हुआ था – दो दोस्तों को हिरासत में लिया

😊 Please Share This News 😊

Rahul कुमावत एक्टिव पत्रकार की विशेष ख़बर

मंगलवार दोपहर राघवी के समीप ग्राम महुडी के एक कुए के पास से बोरी में बंधी लाश पुलिस ने बरामद की। मृतक की पहचान खेड़ाखजूरिया में रहने वाले युवक के रूप में हुई। वह 7 दिन पहले आरडी गार्डी अस्पताल से गायब हुआ था और उसकी गुमशुदगी भाई ने दर्ज कराई थी। कल लाश बरामद होने के बाद उसने बताया कि दो लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने शंका के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।

 

राघवी थाने के उपनिरीक्षक शैलेन्द्रसिंह अलावा ने बताया कि कल दोपहर में समीप के ग्राम महूड़ी में अंतरसिंह आंजना के खेत पर कुए के पास बोरी में बंद लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बोरी में लाश को बाहर निकाला। शव 7 दिन पुराना लग रहा है और काफी खराब हो चुका है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए और कल शाम को खेड़ाखजूरिया निवासी महिपालसिंह तंवर ने अपने भाई नरेन्द्र तंवर के रूप में उसकी पहचान कर ली। महिपाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मुरलीधर बीमारी के चलते 10 दिनों से आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती हैं और नरेन्द्र सात दिन पहले उनके पास अस्पताल आया था और वहीं से वह लापता हो गया। महिपाल ने बताया कि खेड़ाखजूरिया निवासी बलराम और ढाबली निवासी सुनील परमार ने उसे फोन करके बुलाया था और दोनों से नरेन्द्र का डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। महिपाल ने अपनी भाई की हत्या दोनों के द्वारा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं उसके भाई के द्वारा दो लोगों के नाम बताए जाने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है। महिपाल ने नरेन्द्र के गायब होने के बाद चिमनगंज मंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसका फोन भी तभी से बंद मिल रहा था। पुलिस का कहना है कि रुपयों के विवाद के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को चोरी में बांधकर फेंका है। हिरासत में आए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है तथा जल्द ही मामले खुलासा कर दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]