पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का नूरी अंजुमन कमेटी ने किया स्वागत*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का नूरी अंजुमन कमेटी ने किया स्वागत*
नूर मोहम्मद शेख
*बागली* प्राय देखने में आता है कि जिंदगी की जद्दोजहद, संघर्षों, से निवृत्त होकर जब कोई धार्मिक व्यक्ति खुद को जिंदगी के अग्निपथ पर विजय महसूस करता है, तो उसके दिल में एक ही ख्याल आता है कि जिस ईश्वर, परवरदिगार ने हमें अपने जीवन के संघर्षों में कभी अकेला नहीं छोड़ा, अब उसके घर जाने से पहले, जमीन पर बने हुए उसके पवित्र घर की यात्रा कर ली जाए।
ऐसे ही धार्मिक प्रवृत्ति के और अपने जीवन के कठिन परिश्रम से गुजरे व्यक्ति जो नगर में शकूर खान लाइनमैन के नाम से जाने जाते हैं, बिजली विभाग से अपनी सेवा से निवृत होकर, उन्होंने इरादा किया की अब जब जिंदगी ने मौका दिया है तो पवित्र, पाकीजा भूमि, मक्का मदीना का सफर कर लेना चाहिए ,
और उन्होंने अपने इरादे को अमली जामा पहनाते हुए उसे सफर की तैयारी पूर्ण कर ली,
यात्रा पर जाने से पहले नगर वासियों ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया इसी कड़ी में मुस्लिम समाज सदर फिरोज खान, बागली नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नूरी साहब, कमेटी के मेंबरों के साथ शकूर खान के गृह निवास पहुंचे वहां पर सभी ने पुष्पमाला पहना कर और मिठाई खिलाकर खान दंपत्ति का स्वागत किया और साथ ही नगर बागली के लिए एवं दुनिया भर के तमाम इंसानों के लिए दुआएं करने की गुजारिश की, सदर खान के साथ इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ खान , जहूर शाह , जामीन खान, रहीस ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
वही मुस्लिम समाज सदर फिरोज खान और नूरी मस्जिद के इमाम अब्दुल वाहिद नूरी साहब ने विशेष आग्रह करते हुए श्री खान से कहा कि आप पवित्र यात्रा के दौरान मक्का मदीना की जियारत के वक्त बागली को जिला बनाएं जाने की विशेष दुआ करें।
इस वक्त शकूर खान लाइनमैन अपनी शरीके हयात (पत्नी) के साथ पवित्र भूमि मक्का शरीफ सकुशल पहुंच चुके हैं, उन्होंने वहां से अपनी तस्वीर समाज जनों के साथ शेयर भी की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

