भाजपा युवाओं को जाति एवं धर्म के मामले में जानबूझकर उलझाये रखती हैं – श्री सुखदेव पांसे पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्री सुखदेव पांसे ने जौलखेड़ा के निवासियों की पानी परिवहन की समस्या का किया निदान ❤️👍❤️ बैतूल से किस्मत न्यूज़ संवाददाता अकरम पटेल की विशेष रिपोर्ट 👍❤️👍| – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भाजपा युवाओं को जाति एवं धर्म के मामले में जानबूझकर उलझाये रखती हैं – श्री सुखदेव पांसे पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्री सुखदेव पांसे ने जौलखेड़ा के निवासियों की पानी परिवहन की समस्या का किया निदान ❤️👍❤️ बैतूल से किस्मत न्यूज़ संवाददाता अकरम पटेल की विशेष रिपोर्ट 👍❤️👍|

😊 Please Share This News 😊

भाजपा युवाओं को जाति एवं धर्म के मामले में जानबूझकर उलझाये रखती हैं – श्री सुखदेव पांसे जी

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने जौलखेड़ा के निवासियों की पानी परिवहन की समस्या का किया निदान |

 

मुलताई – ग्रीष्म काल में ग्राम जौलखेड़ा के बोर का पानी कम हो जाता हैं जिससे ग्राम की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होती हैं साथ ही ग्राम पंचायत का टैंकर खराब हो जाने से ग्राम में पंचायत द्वारा टैंकर से पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण महंगे दामों में प्रायवेट टैंकर से पानी खरीदने हेतु विवश हैं उक्त समस्या से ग्राम पंचायत जौलखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी को अवगत कराया गया था जिस पर विधायक श्री सुखदेव पांसे जी द्वारा शीघ्र ही विधायक निधि से ग्राम पंचायत जौलखेड़ा में पानी का टैंकर उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया था |

 

इसी कड़ी में विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने विधायक निधि राशि 156700 (एक लाख छप्पन हजार सात सौ रूपये मात्र) रूपये स्वीकृत कर एक पानी का टैंकर खरीदने हेतु ग्राम पंचायत जौलखेड़ा को अधिकृत कर दिया था | जिसे विधायक श्री पांसे द्वारा ग्राम पंचायत जौलखेड़ा को सुपुर्द कर दिया हैं |

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने कहा कि भाजपा युवाओं को जाति एवं धर्म के मामले में जानबूझकर उलझाये रखती हैं जिससे उनका ध्यान रोजगार पर नही जाये यदि बेरोजगार युवक नहीं रहेंगे तो फेसबुक, व्हाट्सअप पर भडक़ाउ मैसेज कौन करेगा | उक्त बात विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे जी ने ग्राम जौलखेड़ा में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कही |

 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने चहेतों को फायदा पहुचाने के लिए धीरे-धीरे सारे सरकारी संस्थानों बेच रहे हैं इसलिए लाखों पद खाली होने के बाद भी भर्ती नही कर रहे हैं | भाजपा नेताओं से महंगाई, बेरोजगारी क्षेत्र के विकास या टे्रन रूकवाने जैसी बाते करें तो वे कार्यकर्ताओं को भगा देते हैं उनसे मिलते नही हैं | कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री पांसे ने विधायक निधि से ग्राम जौलखेड़ा में हनुमान मंदिर के समीप सांस्कृतिक मंच के निर्माण हेतु 1 लाख रूपये की घोषणा की हैं |

 

इस अवसर पर कार्यक्रम लल्ला सिंह सोलंकी, रवि कसरादे, पवन सिंह राठौर, अभिषेक सोनी, दुर्गेश परिहार, हेमंत राजपुत, दिनेश परिहार, कैलाश देशमुख सरपंच, मगन सागरे, मनोज खवसे, संतोष चौधरी, मनोज खवसे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे |

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]