बागली जिला बनाओ अभियान के समर्थन में मुस्लिम समाज रैली के रूप में पहुंचा धरना, प्रदर्शन स्थल पर*
|
😊 Please Share This News 😊
|
नूर मोहम्मद शेख
*बागली* नगर बागली जिला बनाओ अभियान समिति विगत 12 वर्षों से सतत बागली को जिला बनाने के लिए संघर्षरत है, किंतु परंतु की स्थिति बनते बनते फिर कोई आडंबर बन जाता है, लेकिन एक बार फिर बागली जिला बनाओ अभियान समिति 9 अगस्त से नगर में फिर नए जोश और उत्साह के साथ सक्रिय नज़र आरही है,समिति द्वारा स्थानीय थाना चौराहा पर धरना प्रदर्शन जारी है, अपने दुगने उत्साह के साथ जिला बनाओ समिति का हर एक कार्यकर्ता लगन शील कर्मशील प्रतीत हो रहा है, समिति का उत्साह देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर वासियों का भारी समर्थन बागली जिला बनाओ अभियान समिति को मिल रहा है, इसी को लेकर मुस्लिम समाज सदर फिरोज खान एवं नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नूरी साहब के नेतृत्व में मुस्लिम समाज मस्जिद मोहल्ला से रैली निकालते हुए गांधी चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए , स्थानीय थाना चौराहा पहुंचा वहां पर मुस्लिम समाज जनों ने राजनीति के संत कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर समिति को आश्वस्त करते हुए कहा हम तन मन धन से बागली जिला बनाओ अभियान समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं,
मौलाना अब्दुल भाई साहब से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया बागली जिला बनाओ अभियान एक सार्थक पहल है ,
जो बागली नगर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी,,
एवं बागली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्नति एवं तरक्की के तमाम रास्ते खुल जाएंगे।
धरना प्रदर्शन स्थल पर इस दौरान सभी मुस्लिम समाज के इकबाल शाह पत्रकार नूर मोहम्मद शेख,कादर खान, जरगूल लाला ,असलम खिलजी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर रईस ठेकेदार, आशिक अली ,इमरान खिलजी अफसर मौलाना , जावेद भुट्टो आदि उपस्तीत रहें ,,
मुस्लिम समाज जनो ने अपने विचार रखते हुए कहा
बस अब तो हमारे प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान से गुजारिश है, कि वह अपना किया हुआ वादा निभाएं और बागली को जिला बनाएं।
ज्ञात रहे की अपनी चुनावी सभा में पुंजापुरा प्रवास पर आए प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बागली को जिला बनाए जाने की घोषणा मंच से की थी,
नगर की जनता अपने मामा जी द्वारा किए गए वादे की याद दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है।
अब देखना यहां है इस सत्याग्रह आंदोलन , बागली जिला बनाओ अभियान की गुंज भोपाल पहुंचकर प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान को अपने किए गए वादे पर खरा उतारने में कितनी जल्दी सफल होती है
वर्षों से सतत प्रयासरत बागली जिला बनाओ अभियान समिति
का हर एक कार्यकर्ता एवं बागली नगर का हर एक नागरिक और यह नगर बागली भी अपने उद्धार के लिए किसी मसीहा की तलाश में है ,
उनको यह मसीहा श्री शिवराज सिंह चौहान के रूप में प्राप्त होता है या नहीं यह भी एक विचार करने योग्य प्रश्न है!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

