1*इंदौर में पुलिस का गुंडा अभियान तेज*2नगर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर निकले बाबा भोलेनाथ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

1*इंदौर में पुलिस का गुंडा अभियान तेज*2नगर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर निकले बाबा भोलेनाथ

😊 Please Share This News 😊

**इंदौर में पुलिस का गुंडा अभियान तेज*

 

*इंदौर–गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई..कनाडिया थाना क्षेत्र पुलिस के पत्र के आधार पर निगम की कार्रवाई.. कुख्यात अपराधी सद्दाम और शोएब के मकान पर चला बुलडोजर..पिछले दिनों गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर सद्दाम और शोएब ने अपने साथियों के साथ कार में बैठे परिवार पर कर दिया था चाकू से हमला..हमले में एक की हो गई थी मौत, जान गवाने वाले दूल्हे की मौत पर घर वालो की अपील पर इंदौर पुलिस ने घर गिराने की कार्यवाही की.. सद्दाम व शोएब के खिलाफ कई थाने में अपराध दर्ज है..पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने बदमाश के मकान को किया ज़मीदोज़!*

नगर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर निकले बाबा भोलेनाथ

 

घोंसला। 

 श्रावण/भाद्रपद के अधिक मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में सातवीं सवारी सोमवार नगर में धूमधाम से निकली ।आज नगर व क्षेत्र में भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना कर जगह-जगह झांकी व पालकी में सवार होकर भोलेनाथ नगर में भ्रमण के लिए निकले। नगर के मंदिर में सुबह से हीं भक्तों द्वारा पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं शाम को भगवान भोलेनाथ की पालकी नगर में निकाली गई जो नगर के प्राचीन मंदिर बाबा मनकामेश्वर से डमरु व झांज की धून के साथ प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः बाबा मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ की आरती की गई।  लोगों ने अपने-अपने घरो से ही पालकी की पूजा अर्चना की गई। तथा विधिविधान से पूजा अर्चना कर आरती की गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]