उज्जैन के बेगम बाग कॉलोनी में के ब्रिज चलती गाड़ी में आग लगी स्विफ्ट डिजयर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन के बेगम बाग कॉलोनी में के ब्रिज चलती गाड़ी में आग लगी स्विफ्ट डिजयर

😊 Please Share This News 😊

ये तो अच्छा हुवा आग भड़कने से चंद मिनट पहले श्रद्धालु कार के बाहर निकल गए थे,। अपितु बड़ा हादसा हो जाता कार चालक की सूझबूझ से वह टल गया।

 

इंदौर के रहने वाले सुनील पुत्र देवीलाल यादव आरटीओ में काम करते है। वे दिल्ली से आए अपने रिश्तेदारों को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन लाए थे।

 

कार में उनके साथ अनिल यादव, हरीश, अंजलि, और उनका बेटा यश यादव मौजूद थे। सुबह वे कार से हरिफाटक ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंच गए थे। यहां उन्हें कार के अंदर से कुछ जलने की बदबू आई। इस पर उन्होंने कार से उतरकर बोनट खोलकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। इस पर उन्होंने सबसे पहले सभी रिश्तेदारों को कार से बाहर निकाल लिया।

 

सबको थोड़ी दूरी पर खड़ा कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने से और भड़क उठी और इंजन में आग लग गई। तेजी से आग पेट्रोल की नली तक पहुंच गई और पूरी कार आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में कार धूं-धूं कर जल गई।

 

दो साल पहले सैकंड हैंड कार खरीदी थी

 

सुनील यादव ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने सैकंड हैंड कार एक परिचित से खरीदी थी। कार में कुछ दिनों से काम निकल रहा था, हालांकि वे समय-समय पर सर्विसिंग कराते थे। बुधवार को इंदौर-उज्जैन फोरलेन पर तेज गति से चलने के कारण संभवत: कार में आग लगी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]