महान चित्रकार अब्दुल रहीम गुट्टी की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी
|
😊 Please Share This News 😊
|
महान चित्रकार अब्दुल रहीम गुट्टी की स्मृति
में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपसंयोजक सैयद उस्मान हसन ने जानकारी देते बताया मध्य प्रदेश के गौरव महान चित्रकार अब्दुल रहीम गुट्टी की स्मृति मे सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन स्मार्ट गार्डन आगर रोड पर रखा गया
जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बेहतरीन ड्राइंग का प्रदर्शन किया निर्णायकों के लिए फर्स्ट ,सेकंड, थर्ड का निर्णय करना काफी मुश्किल फैसला था पहला स्थान प्रथम स्थान सैयद आयशा, द्वितीय स्थान स्थान पूजा बघेल , तृतीय स्थान बरीराह कुरैशी ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फोटोग्राफर शकील गुट्टी थे विशेष अतिथि के तौर पर श्री गंगाधर माह, मौलाना इकबाल साहब, , रफीक खान ,राजेश अग्रवाल, मोहसिन कुरेशी थे । अध्यक्षता युवा तुर्क फिरदौस पठान ने की ।निर्णायक की भूमिका मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन रितेश पाठक ,मोहम्मद रईस ने निभाई। अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव शाकिर शेख ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए युवा तुर्क फिरदौस पठान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा अब्दुल रहीम गुट्टी जैसे महापुरुष जिनका पूरा जीवन युवा पीढ़ी को चित्रकला और बटीक कला सीखाने में बीता। आपकी प्रेरणा से अनेक कलाकार प्रदेश में शहर का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं आप बटिक कला के पितामहा के रूप मे आपको शहर हमेशा याद रखेगा। संचालन इकबाल उस्मानी ने किया। आभार संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार ने माना। उपरोक्त जानकारी संयोजक पंडित दीपक पांडे एवं नासीर मंसूरी द्वारा दी गई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

