Maksiवैवाहिक परिचय सम्मेलन होने से रिश्ते तय करने में होती है आसानी: विधायक कराडामेव समाज द्वारा रविवार को पहला
प्रदेश स्तरीय मेव ताअरुफी कांफ्रेंस आयोजीत
|
😊 Please Share This News 😊
|
मेव समाज द्वारा रविवार को पहला
प्रदेश स्तरीय मेव ताअरुफी कांफ्रेंस आयोजीत 
इस प्रकार के परिचय सम्मेलन आयोजित होने से समाज को अपने भाई बहिनों के रिश्ते तय करने में आसानी होती हैं। मेव समाज के द्वारा जो परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। वहीं आज के इस आधुनिक जीवन शैली और समय के अभाव के चलते हम हमारे युवक-युवतियों की ओर ध्यान नहीं दे पाते हैं और हर वक्त यही मन में सवाल रहता है कि सबसे से पहले कहां से शुरूआत करें और हमें इसके लिए एक गांव से दूसरे गांव जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती है। लेकिन आज मेव समाज द्वारा इस तरह के परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।जिससे समय तो बचता ही है और साथ ही सभी युवक-युवतियों को जानने और पहचानने का मौका भी इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से मिल जाता है। इस तरह के आयोजन से समाज में एक नई विचारधारा का प्रवाह होगा। उक्त उदगार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हुकुम सिंह कराडा ने रविवार को जेयुके स्कूल परिसर में आयोजित
मेव समाज के पहले प्रदेश स्तरीय मेव ताअरुफी युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में मेव समाज के युवक तथा युवतियों ने अपना-अपना परिचय दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तराना के विधायक महेश परमार ने कहा कि परिचय सम्मेलन जैसे इस प्रेरणादायी कार्य के लिए मेव समाज बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन होने से समाज के लोगों को अपने बेटे बेटियों के रिश्ते करने में आसानी होती हैं। देश की आजादी में मेव समाज का भी बडा योगदान है। हम सभी इस मिट्टी के बने हुए हैं । हम सभी को मिलकर देश के विकास में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान ही दोनों विधायकों,समाज के पदाधिकारियों,वरि
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

