वायरस संक्रमण के कारण भीगी बिल्ली सा हो गया तेंदुआ हिंसक स्वभाव भूल ,खाना पीना भी छोडा* नूर मोहम्मद – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

वायरस संक्रमण के कारण भीगी बिल्ली सा हो गया तेंदुआ हिंसक स्वभाव भूल ,खाना पीना भी छोडा* नूर मोहम्मद

😊 Please Share This News 😊

*वायरस संक्रमण के कारण भीगी बिल्ली सा हो गया तेंदुआ हिंसक स्वभाव भूल ,खाना पीना भी छोडा*

 

नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट 

 

*देवास* सोनकच्छ के टोकखुर्द तहसील के प्रसिद्ध माताजी इकलेरा के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तेंदुए के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई, उक्त तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय जूनी इंदौर में लाया गया है ,जहां डॉक्टरों द्वारा तेंदुए के इलाज कर रही टीम ने वायरस होना पाया उक्त तेंदुए को आसानी से ग्रामीणों के पकड़ में आ जाने के कारण यह खुलासा किया गया, इलाज के दौरान अस्वस्थ केंद्र तेंदुए क कि डॉक्टर के अनुसार वायरस की वजह से 10 साल का तेंदुआ बकरी सा हो गया उसके ब्रेन सेल में काफी नुकसान हुआ हुआ है। अपनी याददाश्त को खो बैठा, इस वजह से वह अपना हिंसक स्वभाव भूल गया और अपने पहचान खो गया ,यही वजह से हुए ना तो गोरिया और ना ही इंसानों को देखकर इधर-उधर भाग ने की कोशिश भी नहीं की जबकि ग्रामीणों ने उसे घेर लिया था ,फिलहाल उसका चिड़ियाघर में इलाज चल रहा है ,लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है, संभववाद जताई जा रही है कि संक्रमित एनिमल खाने से उसकी यह हालत हुई है । पहले जान लीजिए मामला क्या था मामला देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील सोनकच्छ पीपलरावा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर इकलेरा वाली माता जी के जंगल का है, जो मंगलवार को दोपहर करीब 4:00 के दरमियान ग्रामीणों को झाड़ियां में छुपा तेंदुआ दिखा लेकिन जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया तथा उसके साथ सेल्फी व सवारी भी की लेकिन तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया कुछ ग्रामीणों ने अस्वस्थ तेंदुओं को छुए और हाथ ओर कुछ उसके शरीर स्पर्श किया, एवं उसे उठाने की भी कोशिश की गई

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]