हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी,, नगर के मुख्य बाजार में जन्माष्टमी के अवसर बागली को जिला बनाने के स्लोगन लटके नजर आए* *संवाददाता नूर मोहम्मद शेख*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*बागली* भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, इसी के चलते नगर में भी दिनभर कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए ताता लगा रहा,
वही नगर में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित हुवे।
नगर के स्थानीय मुख्य बाजार में मटकी को जिस रस्सी के सहारे लटकाया गया उस पर बागली जिला बनाओ के स्लोगन भी लिखे नजर आए,
आपको बताते चले कि बागली जिला बनाओ अभियान के अंतर्गत विगत 9 अगस्त से थाना चौराहा पर धरना प्रदर्शन जारी है।
इस धरना प्रदर्शन को आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है ,
वहीं जिला बनाओ अभियान के शिष्ट मंडल द्वारा 9 सितंबर को जन हुंकार रैली का भी आयोजन किया जा रहा है , जिसमें आसपास एवं बागली नगर के दस हजार से भी ज्यादा नागरिकों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है,।
जन्माष्टमी के अवसर पर
नगर के स्थानीय चंपा बाग व्यायाम शाला अखाड़े द्वारा नगर में आयोजित मटकी फोड़ प्रोग्राम में हिस्सा लेकर अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये, और साथ ही कालका माता मंदिर पर बंधी मटकी गांधी कॉलोनी के प्रसिद्ध शिवाजी चौराहे पर बंधी हुई मटकी ,एवं मुख्य बाजार पर जन्माष्टमी के अवसर पर बांधी गई मटकी को अखाड़े के साथ खिलाड़ियों द्वारा फोड़ा गया।
आपको अवगत कराते चले की जन्माष्टमी के अवसर पर गांधी कॉलोनी के शिवाजी चौराहा पर बांधी गई मटकी में राधेश्याम राठौड़ पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 14 द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

