अध्यक्ष इकबाल शेख से चर्चा करने पर उन्होंने बताया समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना हमारा उद्देश्य है नूर मोहम्मद शेख़
|
😊 Please Share This News 😊
|
*शिक्षा विकास समिति एवं अल्पसंख्यक विकास मंच द्वारा समाजसेवी एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित*
नूर मोहम्मद शेख
*देवास, सोनकच्छ* शिक्षा विकास समिति एवं अल्पसंख्यक विकास मंच के जागरूक अध्यक्ष, और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोनकच्छ के इकबाल शेख द्वारा , समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों, एवं अपनी कलम से देश के विकास में सहायक और समाज के उपेक्षित कमजोर वर्ग के लोगों कीआवाज बनने वाले साहसिक पत्रकारों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष इकबाल शेख से चर्चा करने पर उन्होंने बताया समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना हमारा उद्देश्य है एवं विशेष रूप से गरीब अल्पसंख्यक समाज के बच्चे जो आर्थिक ,एवं अज्ञानता की विषमता के चलते स्कूल का मुंह तक नहीं देख पाते उनके स्वर्णमणिक भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया गया, हम समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कटिबंध हुए हैं।
इस कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी एवं बागली नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर फिरोज खान, का और बागली के ही, क्राइम न्यूज़ जर्नलिस्ट नूर मोहम्मद शेख का पुष्प माला पहनाकर सम्मान कर स्वागत किया गया, वही कांग्रेस के इसराइल मंसूरी , टोकखुर्द से इस्लाम पटेल,शाजापुर से हाफिज शाह, तराना से नईम आफताब, गंधर्वपुरी एवं पीपलरावा से डॉक्टर चिराग पटेल, आष्टा से जुबेर मंसूरी, देवास से मुन्ना शेख, शेख टाइम्स, भंवरसा के इलियास पटेल, अदनान हुसैन ,आबिद हुसैन ,शेख सलीम सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित हुए,
आपको बताते चलें कि, इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाजसेवी फारुख बाबा ने ,प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए, इस कार्यक्रम को समाज के हित में अच्छी पहल बताया।
शिक्षा विकास समिति एवं अल्पसंख्यक विकास मंच द्वारा समाजसेवी एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित*
नूर मोहम्मद शेख <br>*देवास, सोनकच्छ* शिक्षा विकास समिति एवं अल्पसंख्यक विकास मंच के जागरूक अध्यक्ष, और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोनकच्छ के इकबाल शेख द्वारानूर मोहम्मद शेख <br>*देवास, सोनकच्छ* शिक्षा विकास समिति एवं अल्पसंख्यक विकास मंच के जागरूक अध्यक्ष, और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोनकच्छ के इकबाल शेख द्वारा ,
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

