आचार संहिता के पहले बागली को जिला घोषित नहीं किया गया, तो कोई भी बागली मंडल से भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव में काम नहीं करेगा,, अधिवक्ता प्रवीण चौधरी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आचार संहिता के पहले बागली को जिला घोषित नहीं किया गया, तो कोई भी बागली मंडल से भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव में काम नहीं करेगा,, अधिवक्ता प्रवीण चौधरी।

😊 Please Share This News 😊

आचार संहिता के पहले बागली को जिला घोषित नहीं किया गया, तो कोई भी बागली मंडल से भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव में काम नहीं करेगा,, अधिवक्ता प्रवीण चौधरी।

 

*बागली* बागली जिला बनाओ अभियान का 37वां दिन इसके बावजूद किसी भी बड़े नेता का कोई भी संतोष जनक कार्य एवं आश्वासन बागली को जिला बनाए जाने को लेकर नहीं मिल पाया है, लगातार धरना प्रदर्शन की उपेक्षा पार्टी नेताओं द्वारा किए जाने से बागली जिला बनाओ अभियान समिति का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है, आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग बागली स्थित विश्रामगृह में आयोजित की गई थी,जिसमें बागली मंडल के उपस्थित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पार्टी संगठन को ज्ञापन सोपा जिसमे स्पष्ट रूप से विवरण देते हुए कहा गया है कि बागली को आचार संहिता का पहला जिला घोषित नहीं किया जाता है बागली मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में चुनावी कार्य नहीं करेंगे, बागली के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रवीण चौधरी द्वारा अपनी अभिव्यक्ति का इस्तेमाल करते हुए बड़े ही प्रभावशाली एवं साहसिक ढंग से अपनी बात को उपस्थित भाजपा नेताओं के समक्ष रखा, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मीटिंग के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह, राम सोनी सहित क्षेत्र के कई नेता शामिल हुए, इस दौरान बागली मंडल के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं जिसमें मुकेश गुप्ता,शिवाजी यादव,कमल जायसवाल, सोमेश, उपाध्याय, पवन राठौर, अधिवक्ता चंदन नटेरिया आदि कार्यकर्ताओं ने बागली को जिला घोषित किए जाने एवं आगामी चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के आशय से ज्ञापन सोपा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]