पत्रकार -ओमप्रकाश मालवीय*शा.उ.मा.वि. पितमनगर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
*शा.उ.मा.वि. पितमनगर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का हुआ आयोजन*
पत्रकार -ओमप्रकाश मालवीय
रतलाम -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का आयोजन किया गया I शिक्षिका अर्चना भूरिया, नाहर सिंह डोडवे ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण कर मेले का उद्घाटन किया I मेले में छात्रों के लिए पंजीयन, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी और बच्चों का कोना जैसे विभिन्न स्टाल लगाये गए थे | प्रत्येक स्टाल पर छात्रों ने मनोरंजक गतिविधि के साथ में मेले का आनंद लिया | अभिभावकों में भी मेले के प्रति जिज्ञासा और उत्सुकता रही | बच्चों के साथ आज वह भी बच्चे बन गए थे, कोई उन्हें रस्सी कूदना सिखा रहा था तो कुछ अभिभावक सीधी और टेढ़ी लाइन पर उन्हें चलाने का अभ्यास करते हुए भी नजर आये |
कार्यक्रम की संयोजक वर्षा सूर्यवंशी ने मेले का उद्देश्य बताते हुए कहा की कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों को मुलभुत पठन सामग्री को पढ़ने और समझने में बहुत कठिनाई का सामना करना होता हैं | छात्रों में आसपास के वातारवरण, घरेलु सामग्री और दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुओं को देखकर बुनियादी ज्ञान अर्जित किया जा सकता हैं | शिक्षिका शिखा रानी सिंह ने मेले की उपयोगिता के बारे में कहा की छोटे बच्चों में बुनियादी साक्षरता जैसे जोड़ और घटाने की क्षमता भी नहीं होती है। इस मेले का उद्देश्य उन सभी विधाओं का खेल खेल के माध्यम से विकास करना हैं |
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्षा सूर्यवंशी, शिखा रानी सिंह और विनोद वसुनिया की उल्लेखनीय भूमिका रही |
छात्रों ने जहाँ मेले में सीधी और टेढ़ी लाइन पर अपने सर पर पुस्तक रखकर चलना सिखा, पेपर क्राफ्ट को पहचान कर उसका वर्णन करना, रंगों की पहचान, सामग्री का वर्गीकरण कर उन्हें क्रमबद्ध रूप से संयोजित करना, आकृतियों की पहचान, चित्रों को देखकर उनके बारे में वाक्य बनाना, गणित की ज्यामितीय आकृतियों की समझ का विअक्स करना आदि गतिविधियों के माध्यम से मेले का लुत्फ़ लिया |
इस अवसर पर संस्था के ऋतेश पंवार, नाहर सिंह डोडवे, दुर्गा राठौर, वर्षा सूर्यवंशी, अनूप मालवीय, शिखा रानी सिंह, दिलीप दास बैरागी, राजेश मालीवाड,संजय शर्मा, बाबूलाल गेहलोत, गोपाल भाभर, ज्योति गेहलोत, विनोद वसुनिया, विनोद सिंह सोलंकी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्तिथ रहे |
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

