नवागत एसडीओपी भार्गव ने की पत्रकारों से चर्चा,दैनिक अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोरजनता से अच्छा व्यवहार,जरूरतमंद की सहायता और पीड़ित को न्याय दिलाना प्राथमिकता : एसडीओपी सृष्टि भार्गव
|
😊 Please Share This News 😊
|
बागली : अनुभाग की नवागत एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने क्षेत्र की पहली महिला एसडीओपी के रूप में अनुभाग की कमान संभाल ली हैजनता से अच्छा व्यवहार,जरूरतमंद की सहायता और पीड़ित को न्याय दिलाना प्राथमिकता : एसडीओपी सृष्टि भार्गव
, नूर मोहम्मद शेख
नवागत एसडीओपी भार्गव ने की पत्रकारों से चर्चा,दैनिक अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर
बागली : अनुभाग की नवागत एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने क्षेत्र की पहली महिला एसडीओपी के रूप में अनुभाग की कमान संभाल ली है।भार्गव ने पत्रकारों से मुलाकात के दौरान बताया की पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और बेहतर रिश्ते से अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यदि पुलिस जनता के सहयोग के लिए तत्पर है, तो जनता भी पुलिस के सहयोग के लिए उतनी ही तत्परता दिखाएगी। केवल पुलिस बल अपराध से नहीं निपट सकती। इसके लिए संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पड़ती है। इसी प्रयास को और अधिक सुदृढ़ करते हुए दैनिक अपराधो पर नियंत्रण की कोशिश करूंगी।इसके पूर्व बैतूल पदस्थ रही भार्गव ने बताया की जरूरतमंद की सहायता और पीड़ित को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में में कार्य करेंगे।उन्होंने कहा की वर्तमान में मोबाइल ने बच्चो और युवाओं को पुस्तकों से दूर कर दिया,जिससे एक और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे है वही दूसरी और शारीरिक और बौद्धिक विकास अपेक्षाकृत ग्रोथ नही हो पा रही है।इसलिए इस विषय में अभिभावकों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।भार्गव से चर्चा के दौरान पत्रकार मुकेश गुप्ता,सोमेश उपाध्याय ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बताते हुए प्राकृतिक,धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी से अवगत कराया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

