अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में हुई बैठक बड़वानी प्रतिनिधिबड़वानी 23 सितम्बर 2023/अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में शनिवार की शाम को बैठक का आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में हुई बैठक बड़वानी प्रतिनिधिबड़वानी 23 सितम्बर 2023/अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में शनिवार की शाम को बैठक का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में हुई बैठक 

 

बड़वानी प्रतिनिधि

 

 

बड़वानी 23 सितम्बर 2023/अनंत चर्तुदशी पर्व के मद्देनजर थाना परिसर बड़वानी में शनिवार की शाम को बैठक का आयोजन एसडीएम बड़वानी श्री शक्तिसिंग चौहान एवं एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बताया गया कि सभी लोग अनंत चर्तुदशी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रता के साथ मनाये। कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत ना करे जिससे उनके विरूद्ध किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाये। पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण रूप से सहयोग कर, शांतिपूर्ण तरीके से झांकी के समारोह निकालेे। 

 बैठक में तहसीलदार बड़वानी श्री जगदीश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी श्री बलदेव मुजाल्दा सहित झांकी निकालने वाले दल के सदस्य उपस्थित थे। 

बैठक में हुए निर्णय 

ऽ नर्मदा के बढ़े हुए जल स्तर के मद्देनजर कोई भी व्यक्ति गणेश विसर्जन नर्मदा नदी पर जाकर नही करेगा। नर्मदा नदी पर गणेश विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित है। 

ऽ गणेश विसर्जन नगर पालिका बड़वानी द्वारा बनाये गये निर्धारित स्थल फिल्टर प्लांट पर ही किया जायेगा। 

ऽ अनंत चर्तुदर्शी पर्व पर निकलने वाली झांकियों के दल के सदस्य झांकी को संचालित करने वाले वाहन चालक का नाम एवं मोबाईल नंबर थाने पर आकर दर्ज करवायेंगे। 

ऽ बड़वानी शहर के महालक्ष्मी गेस्ट हाउस एवं झण्डा चौक में अलग-अलग चौराहों से झांकी आती है। इस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। अतः दो अलग-अलग चौराहों से आने वाली झांकियो के लिए यह व्यवस्था की गई है कि एक झांकी एक चौराहे से आयेगी, उसके बाद दूसरी झांकी दूसरे चौराहे से आयेगी। एक-एक करके क्रमानुसार झांकी निकाली जायेगी। 

ऽ झांकी के दौरान बजने वाले डीजे सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन अनुसार ही बजाये जायेंगे। डीजे पर सिर्फ धार्मिक गाने ही बजाये जायेंगे। किसी भी प्रकार के अश्लील एवं भड़काउ गाने नही बजाये जायेंगे।

ऽ निकलने वाली झांकियों पर किसी भी व्यक्ति का उपर चढ़ना मना है। क्योकि ऐसा करने से अंजाने में किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना हो सकती है। 

ऽ झांकी निकलने वाले मार्ग पर लटकते हुए विद्युत तारों को सही करने कार्य विद्युत विभाग के द्वारा किया जायेगा। 

ऽ जिले के सभी वासी अनंत चर्तुदशी पर्व के दौरान निकलने वाली झांकियो में पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754