इस अवसर पर श्री पांसे ने कहा कि आप लोगों की यह मेहनत किसी भी परिस्थिति में व्यर्थ नही जायेंगीबैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इस अवसर पर श्री पांसे ने कहा कि आप लोगों की यह मेहनत किसी भी परिस्थिति में व्यर्थ नही जायेंगीबैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

विधायक पांसे ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया

बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

मुलताई। पूर्व केबीनेट एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा पिछले तीन दिनों से मुलताई जिला बनाओं समिति के तत्वाधान में अनशन कर रहे नगर के युवा संदीप कामड़ी एवं जेड़ी पाटिल को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। 

 इस अवसर पर श्री पांसे ने कहा कि आप लोगों की यह मेहनत किसी भी परिस्थिति में व्यर्थ नही जायेंगी। जब भी मुलताई जिला बनेगा तो आप लोगों द्वारा किये जा रहे त्याग का नाम प्रमुखता से किया जायेगा। मैं और मेरी पूरी कांग्रेस पार्टी आपके इस अभियान में हर तरह से आपके साथ है और मुलताई को जिला बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। श्री पांसे ने पुन: दोहराया कि कांगेे्रस की सरकार बनने पर और कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने पर मुलताई को निश्चित तौर पर जिला बनाया जायेंगा। इस अवसर पर जिला बनाओं समिति के श्री मोहन सिंह परिहार,श्री कमलसोनी, किशोर सिंह परिहार, सुमित शिवहरे, लोकेश यादव, नितेश साहू, श्रीमती राजरानी परिहार, शेख तौफिक, राजेन्द्र रघुवंशी, कृष्णा दवण्डे इत्यादि नागरीक उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]