ग्राम पंचायत मलाजपुर में उड़ रही शासन के नियमों की धज्जियां. खबर बैतूल जिले की जनपद पंचायत चिचोली की पंचायत मलाजपुर से – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ग्राम पंचायत मलाजपुर में उड़ रही शासन के नियमों की धज्जियां. खबर बैतूल जिले की जनपद पंचायत चिचोली की पंचायत मलाजपुर से

😊 Please Share This News 😊

 

खबर मध्य प्रदेश के जिला बैतूल के मलाजपुर से नियम अनुसार ब्रिक्स न लगाकर लाल ईंट से करवा रहे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण,सचिव ने बना दिया बहाना,9,50,000/- की लागत से बन रहा भवन

 

एंकर- मध्यप्रदेश के बैतूल के चिचोली जनपद के ग्रामपंचायत मलाजपुर जो कि बहुत ही प्रसिध्द देव स्थान माना जाता है यहाँ के प्रसिद्ध देवस्थान गुरूसाहब का नाम पूरे देश मे विख्यात है और यहाँ लगने वाले भूतों के मेले में दूर दूर से लोग आते है प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए ऐसे धार्मिक स्थान पर ग्रामपंचायत द्वारा भारी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है अभी ताजा मामला सामने आया है जहाँ ग्राम पंचायत द्वारा 9,50,000 की लागत से आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे सचिव भवानी शंकर यादव द्वारा बताया गया है कि निर्माण में लाल ईंट का उपयोग किया गया है जो कि नियम विरुद्ध है चूंकि शासन की किसी भी योजना में फ्लाई ऐश से बने ब्रिक्स का उपयोग किये जाने के कड़े निर्देश है बावजूद इसके सरपंच सचिव की मिलिभगत के चलते यहां लाल ईंट से निर्माण करवाया जा रहा है इस मामले में पूछने पर सचिव भवानी शंकर यादव ने बताया कि हमारे आसपास फ्लाई ऐश से बनी ब्रिक्स उपलब्ध नही है इसी कारण से हम निर्माण में लाल ईंट का उपयोग कर रहे है यहां पर सचिव भवानी यादव की यह बात गले नहीं उतर रही है कि कि हमारे आसपास फ्लाई ऐश से बनी ब्रिक्स उपलब्ध नहीं है इसलिए हम लाल ईट का इस्तेमाल कर रहे हैं,। क्या यह बात करके सरपंच सचिव अपनी जिम्मेदारी से बरी हो सकते हैं? अब इस बात से तो साफ है की सरपंच सचिव मिलकर खुला एवं साक्ष्य रूपी भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी जानकारी हमे ग्रामीणों से प्राप्त हुई थी और मौके की स्थिति जानने के लिये हम मलाजपुर पहुँचे और इस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है अब देखना यह है कि इस पूरे खुला भ्रष्टाचार एवं प्रमाणित भ्रष्टाचार,के मामले में आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते है । यहां पर यह बता देना हम उचित समझते हैं कि स्वयं सचिव भवानी शंकर यादव ने स्वीकार किया है कि ब्रिक्स की जगह लाल,ईट का उपयोग किया गया है तथा जो जांच अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे वह स्वयं देखेंगे की शासन के निर्देशों का सरपंच एवं सचिव ने किस प्रकार उल्लंघन किया है क्या स्वयं सिद्ध किये हुए भ्रष्टाचार पर जांच अधिकारी सरपंच एवं सचिव पर कोई कार्रवाई कर पाएंगे ?इस बात का उत्तर मलाजपुर के ग्रामीण चाहते हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754