रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया नामांकन दाखिल
|
😊 Please Share This News 😊
|
पत्रकार ओमप्रकाश मालवीय
रतलाम – आज ग्रामीण विधानसभा 219 से कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने नामांकन दाखिल कर दिया है । वे कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में बैलगाड़ी में सवार होकर निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में नामांकन भरने पहुंचे।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं । रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर नामांकन के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। पहले हनुमान जी की पूजा अर्चना कर रैली की शुरुवात की गई । रैली के साथ बड़ी संख्या में शामिल कांग्रेस के पदाधिकारी ,व समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन भरने पहुचे।
इस दौरान लक्ष्मण डिंडोर ने कहा कि किसान पुत्र होने के नाते किसानों के विकास के लिए जन आशीर्वाद से भारी बहुमत से विजय होने का लक्ष्य बनाया है। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा ही सबसे अहम होगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

