आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं फिलीस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष यासिर अराफात की स्मृति में नेकी के वाहन का शुभारंभ l.भोपाल शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा। मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं फिलीस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष यासिर अराफात की स्मृति में नेकी के वाहन का शुभारंभ l.भोपाल शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा। मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा।

😊 Please Share This News 😊

. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी शीत ऋतु मे जरूरतमंदों के लिए दो महान शख्सियत नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं यासिर अराफ़ात की स्मृति वाहन शुभारंभ आज छत्री चौक मै लायन शकेब कुरैशी द्वारा किया गया l उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने बताया संस्था संपूर्ण वर्ष समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों मे संस्था अग्रणी भूमिका निभाती है l इसी श्रृंखला में आज संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन शुरू किया गया जो प्रत्येक रविवार दो महापुरुषों की स्मृति में जरूरतमंदों को रजाई, कंबल और गर्म वस्त्र का वितरण संपूर्ण शहर में करेगा lइस अवसर पर समाजसेवी रिंकू सिंह आनंद, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, नासिर हुसैन भाइयों भाई , शाहिद सिद्दीकी एडवोकेट , अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,समाज सेवी शाकिर शेख, अनुदीप गंगवार, रेहान शफ़क़ साबिर हुसैन, मोइन भाई, आदि उपस्थित थे l अपने उद्बोधन में श्री कुरैशी ने कहा की सोसाइटी का यह नेक कार्य सभी शहर वासियों के लिए प्रेरणा बनेगा l संस्था निरंतर रक्तदान शिविर ,प्रतिभा सम्मान समारोह ,सामूहिक विवाह समारोह, महापुरुषों का स्मरण, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं अन्य सामाजिक और रचनात्मक कार्य जरूरतमंदों के लिए निरंतर करती ही रहती है इसके लिए बधाई की पात्र है l समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने कहा कि जिस तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा, उसी तरह यासिर अरफात का भी पूरा जीवन फिलिस्तीनि के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए पूरी तरह समर्पित रहाl दोनों ही महान शख्सियत को याद करके हम आज गोरवानीत है l इस पुण्य कार्य मे शहला शकील अहमद जयपुर , शमसी जफरुल्लाह उदयपुर , शाइस्ता सबीउल हसन, जसबीर कौर सासन शाजापुर , हाजी इस्माइल खान भुरू भाई ,माहे तलत सुजात कबीर इंदौर, विनायक वर्मा सीहोर, सादिक मंसूरी, नसरीन कमर अली, सिम्मी रफीक खान, शबाना बबलू खान इंदौर, विकार राजा भाई, नासिर मंसूरी , हाजी अली भाई रंगवाला, पं. राजेश त्रिवेदी ,पं. दीपक पांडे, सैयद शाहनवाज अली, डॉ.इरशाद खानम, वकील भाई मंसूरी,डॉ. मुजफ्फर नागौरी , नजीब खान निंबाहेड़ा, जाहिद नूर एडवोकेट ,डॉ. निजाम हाशमी, डॉ, सऊद नागोरी, यूनुस शेख, हाजी शेरू भाई राइन, सैयद आशिक अली , सैयद जमीर अब्बास ,सैयद उबेद, हाजी बहादुर हुसैन, का उत्कृष्ट योगदान रहा lइन सभी का सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी हृदय से आभार प्रकट करती है l उपरोक्त जानकारी सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]