बहरहाल अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लखन घनघौरिया पर दांव खेलती है या फिर हमेशा की तरह किसी घाघ ब्राह्मण या ठाकुर नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाएगी..?
|
😊 Please Share This News 😊
|
लखन कमलनाथ के विश्वासपात्र हैं, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी लखन को सपोर्ट कर सकते हैं. करीब चार दशकों से राजनीति में सक्रिय लखन घनघौरिया को आगे कर कांग्रेस महाकौशल को दमदार नैतृत्व दे सकती है, ताकि लोकसभा चुनाव में महाकौशल में कुछ अच्छे नतीजे मिल सकें. विधानसभा चुनाव में महाकौशल में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी फीका रहा है. और <br>महाकौशल के केन्द्र जबलपुर में तो कांग्रेस का बंटाधार हो गया.<br>आठ में से सात सीटें जीतकर भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया. सिर्फ लखन घनघौरिया ने जीत दर्ज कर कांग्रेस की झोली में एक सीट डाल दी. भाजपा की तरह अगर कांग्रेस भी नेता प्रतिपक्ष को लेकर चौंकाने वाला कोई निर्णय लेती है तो यकीनन इससे पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, जो यह मानकर चलते हैं कि हर बड़े पद पर बड़े नेताओं को उपकृत किया जाता है. लखन के बारे में कहा जाता है कि प्रदेश के हर जिले में उनका अपना नेटवर्क है. वह भले ही अनुसूचित जाति को ब्लांग करते हैं लेकिन उनकी छवि सबको साथ लेकर चलने वालों में शुमार है. बहरेहाल अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लखन घनघौरिया पर दांव खेलती है या फिर हमेशा की तरह किसी घाघ ब्राह्मण या ठाकुर नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाएगी..?
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

