खकरा जामठी की लाड़ली बहनों ने शासकीय भूमि पट्टे की मांग को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन। बैतूल:-म.प्र. के – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खकरा जामठी की लाड़ली बहनों ने शासकीय भूमि पट्टे की मांग को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन। बैतूल:-म.प्र. के

😊 Please Share This News 😊

लाड़ली बहनों ने भूमि पट्टे की मांग। खकरा जामठी की लाड़ली बहनों ने शासकीय भूमि पट्टे की मांग को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन। बैतूल:-म.प्र. के विधानसभा चुनाव संपन्न ही हुये है और विधायक दल की बैठक में प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के प्रमुख मुद्दे लाड़ली बहनों को भूमि पट्टे व आवास की मांग तेजी से उठने लगी है ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत टेमनी के खकरा जामठी क्षेत्र का सामने आया है इस क्षेत्र की रहवासी श्रीमती पूजा पंवार ने बताया कि विगत दिनों ग्राम कोटवार की शिकायत पर सड़क मार्ग से लगी शासकीय कृषि भूमि जिस पर कोटवार का हक बताया जा रहा है उस भूमि के कुछ भाग पर दिहाड़ी मजदूरों ने कब्जा कर झोपड़ियां बना कर अतिक्रमण कर लिया है शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके पर तात्कालिक तहसीलदार पटवारी आरआई द्वारा अतिक्रमण हटाने संबंध में बिना नोटिस दिये मजदूरों परिवारो के घरों को न सिर्फ तोड़ा गया बल्कि उन परिवारों के घरेलू सामान को भी तहस-नहस किया गया था। मजदूर परिवारों ने एकजुट होकर जब कोटवार की शिकायत के विरुद्ध जाकर जिला कलेक्टोरेट जाकर कलेक्टर महोदय को सामुहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर यह बताया था कि कोटवार की शिकायत झुठी व निराधार है स्थिति जगह पर यह है कि कोटवार को जो जगह शासन द्वारा दी गयी है उस जगह पर किसी भी मजदूर परिवार द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है कलेक्टर महोदय ने मौके पर दल भेज कर जांच के आधार पर सज्ञान लेते हुए झोपड़ियां यथावत बने रहने व जुर्माना लगाकर अतिक्रमण न तोड़ने के मौखिक निर्देश देकर भविष्य में पट्टा दिया जायेगा ऐसा आश्वासन दिया गया था। आज फिर वही पुराना मामला दोबारा से तब उठा जब खकरा जामठी मजदूर रहवासियों के सामने यह बात आयी है कि इस क्षेत्र में दो हितग्राही को न सिर्फ पट्टा दिया गया बल्कि इन हितग्राहियों के नाम से आवास भी स्वीकृत होकर उनका मकान भी बन कर तैयार हो गया फिर देखना क्या था इसी मुद्दे को लेकर आदिवासी मजदूर परिवार जिसमें सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल हैं आवेदन लेकर जिला कलेक्टोरट जनसुनवाई में पहुंच गयें जहां कलेक्टर साहब तो नहीं मिले लेकिन जनसुनवाई में उपस्थित उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया और आवासीय पट्टे की मांग सम्मिलित रूप से की गयी सुनवाई के दौरान पूजा पंवार, कोमल आरती यादव,मंगल खाकरे,अनिल इवने, पुष्पा परिहार, सुंदर उइके, राजाराम अंजु उइके, नोसा कवड़े, अरूण पदमा, साहू संगीता सभी ने आवासीय पट्टे की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]