थाना प्रभारी महाकाल द्वारा तोपखाना क्षेत्र में डोर विक्रेताओं की ली गई मीटिंग तोपखाना क्षेत्र स्थित दुकानों में चाइना मांझा कि की गई चैकिंग – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना प्रभारी महाकाल द्वारा तोपखाना क्षेत्र में डोर विक्रेताओं की ली गई मीटिंग तोपखाना क्षेत्र स्थित दुकानों में चाइना मांझा कि की गई चैकिंग

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन पुलिस

दिनांक –22.12.23

 

▪️ चायना डोर के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु उज्जैन पुलिस के प्रयास जारी।

▪️थाना प्रभारी महाकाल द्वारा तोपखाना क्षेत्र में डोर विक्रेताओं की ली गई मीटिंग।

▪️तोपखाना क्षेत्र स्थित दुकानों में चाइना मांझा कि की गई चैकिंग।

 

श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन द्वारा चायना डोर के क्रय विक्रय एवम् अवैध रूप से चायना डोर को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी महाकाल श्री अजय वर्मा, सउनि चंद्रभान सिंह, प्रआर सुनील पाटीदार, प्रआर सुमित सोनारे, आर भूपेंद्र सिंह, आर सत्येंद्र सिंह, आर पंकज पाटीदार द्वारा क्षेत्र के पतंग एवं डोर विक्रेताओं की पारू पतंग सेंटर तोपखाना में मीटिंग ली गई एवं सभी को चाइना मंझा का विक्रय व संधारण नहीं करने व अपनी–अपनी दुकानों पर चाइना मांझा का विक्रय नहीं होता है का फ्लेक्स लगाने की समझाईश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया की चाइना मांझा को खरीदने, बेचने और उपयोग करने वाले के खिलाफ धारा 188 भादवि के तहत वैधानिक रूप से कार्यवाही की जाएगी।

मीटिंग के पश्चात थाना क्षेत्र स्थित पतंग दुकानों पर चाइना मांझा की चैकिंग भी की गई व हरिफाटक ब्रिज पर सुरक्षा तार बंधवाने का कार्य भी महाकाल पुलिस द्वारा करवाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754