मध्य प्रदेश के इंदौर कलैक्टर आशीष सिंह 🔶 शासन की मंशा अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश के इंदौर कलैक्टर आशीष सिंह 🔶 शासन की मंशा अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना।

😊 Please Share This News 😊

*✓”ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी धराए ।*

 

*✓आरोपियों के कब्जे से कुल 30 ग्राम(अवैध मादक पदार्थ) ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं 01 दो पहिया वाहन स्कूटर जप्त ।*

 

*✓आरोपी इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को करते थे ब्राउन शुगर की सप्लाई ।*

 

इंदौर शहर में अवैध वादक पदार्थ की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी दौरान *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, सदरबाजार थाना क्षेत्र स्थित इमली बाजार चौराहा से दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है जो की एक पुरानी स्कूटर से इमली बाजार चौराहे पर आने वाले है।* जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान इमली बाजार चौराहे इंदौर पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम *(1).अरुण उर्फ जला गौड़ निवासी नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर हाल मुकाम गरीब नवाज कॉलोनी इंदौर, (2). अनिल गौड़ निवासी बक्षी बाग इंदौर* का बताया । मौके पर आरोपियों की तलाशी लेते उनके *कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं एक दो पहिया वाहन स्कूटर जप्त* की गयी।

 

दोनों आरोपी नशा करने के आदि है,। आरोपियों के विरूद्ध थाना सदरबाजार पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपीगण अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754